जाली नोटिस मामले में जांच व कार्रवाई दोनों अधूरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jun 2018 2:46 AM (IST)
विज्ञापन

गया : अवैध निर्माण का हवाला देते हुए जाली नोटिस के सहारे वसूली किये जाने का मामला उजागर होने के बाद नगर आयुक्त ने जांच का आदेश सिटी मैनेजर को दिया. जांच भी की गयी, खानापूर्ति के लिए नगर आयुक्त ने कार्रवाई का आदेश भी निकाल दिया. इस मामले में एक सहायक काे निलंबित कर […]
विज्ञापन
गया : अवैध निर्माण का हवाला देते हुए जाली नोटिस के सहारे वसूली किये जाने का मामला उजागर होने के बाद नगर आयुक्त ने जांच का आदेश सिटी मैनेजर को दिया. जांच भी की गयी, खानापूर्ति के लिए नगर आयुक्त ने कार्रवाई का आदेश भी निकाल दिया. इस मामले में एक सहायक काे निलंबित कर दिया गया है व दूसरे काे स्पष्टीकरण के आधार पर बरी कर दिया गया है.
गौरतलब है कि ‘प्रभात खबर’ में 27 मई के अंक में ‘अवैध निर्माण के नाम पर फर्जी नोटिस से निगम में चल रहा वसूली का खेल!’ शीर्षक से प्रमुखता से उजागर किया गया था. इसके बाद नोटिस मामले में जांच का आदेश नगर आयुक्त ने सिटी मैनेजर सुरेंद्र राम को दिया. जांच के बाद पांच जून को निकाले गये आदेश में कहा गया है कि इस मामले में लिप्त किरण कुमारी 01 द्वारा स्पष्टीकरण दिया गया उन्हें चेतावनी देते हुए मुक्त कर दिया गया. इसमें एक अन्य सहायक अवधेश कुमार सिंह को निर्गत पंजी में जगह खाली रखने के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.
- एक सहायक काे किया गया निलंबित, दूसरे काे बरी
- पार्षदों ने कहा, बड़ी मछली को बचाया छोटी को फंसाया
- मामला जाली नोटिस देकर अवैध वसूली करने का
पार्षदों ने कार्रवाई पर उठाये सवाल : वार्ड पार्षद ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि इस मामले में बड़ी मछली को छोड़ सिर्फ छोटी मछली को फंसाया गया है. इसकी अगर सही से जांच की जाये, तो कई मामले और उजागर होंगे. इस मामले में साफ तौर पर पदाधिकारी व रसूखदार कर्मचारी को बचाया गया है. इधर पार्षद धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि जांच रिपोर्ट व कार्रवाई पूरी तौर से संदेह पैदा करती है. पता नहीं किस दबाव में अधिकारी व कर्मचारी को बचाने के लिए यह खेल खेला गया. सही से जांच होगी, तो कई कर्मचारी व अधिकारी के संलिप्तता सामने आ जायेगी.
जांच के दौरान िकसी अिधकारी ने तह तक जाने की कोिशश नहीं की. इसके चलते ही दोिषयों पर कार्रवाई नहीं सुिनश्चित हो सकी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










