नबील हत्याकांड में दो अभियुक्तों ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

Published at :06 Jun 2018 2:44 AM (IST)
विज्ञापन
नबील हत्याकांड में दो अभियुक्तों ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

गया : मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रामानंद राम की अदालत में मंगलवार को नबील हत्याकांड में शामिल दो नामजद अभियुक्तों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. गौरतलब है कि सोमवार को इसी मामले के एक अन्य अभियुक्त के घर की पुलिस ने कुर्की की थी. पुलिस द्वारा की गयी कुर्की की कार्रवाई के बाद दबाव में […]

विज्ञापन
गया : मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रामानंद राम की अदालत में मंगलवार को नबील हत्याकांड में शामिल दो नामजद अभियुक्तों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. गौरतलब है कि सोमवार को इसी मामले के एक अन्य अभियुक्त के घर की पुलिस ने कुर्की की थी. पुलिस द्वारा की गयी कुर्की की कार्रवाई के बाद दबाव में आये दोनों आरोपितों ने सरेंडर कर दिया.
गौरतलब है कि 21 मई को पांच अभियुक्तों ने व्हाइट हाउस कंपाउंड स्थित वली अहमद के घर में घूस कर उनके दोनों बेटे अरबाब खान व नबील अहमद की लाठी-डंडे से पिटायी कर जख्मी कर दिया था. साथ ही उनके पिता के साथ भी मारपीट की गयी थी. बाद में इलाज के क्रम में पटना के एक निजी अस्पताल में घायल नबील की मौत हो गयी थी.
मंगलवार को दो अभियुक्त सोहेल अंसारी व उनके पिता अब्दुल्ला अंसारी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. इस मामले के एक और अभियुक्त मोहम्मद शाह अस्जान हुसैन उर्फ सब्बु ने पिछले शनिवार को ही कोर्ट में सरेंडर कर दिया था. एक और प्राथमिकी अभियुक्त मोहम्मद सकेब को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना के दिन ही गिरफ्तार किया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन