पिटाई के विरोध में बंद रहा बाराचट्टी का सरवां बाजार

Published at :06 Jun 2018 2:40 AM (IST)
विज्ञापन
पिटाई के विरोध में बंद रहा बाराचट्टी का सरवां बाजार

बाराचट्टी : सरवां गांव के अमीत कुमार की िपटाई के विरोध में सरवां बाजार के लोगों ने बाजार को बंद रखा. प्रशासन से दोषियों के गिरफ्तारी की मांग की. सरवां बाजार का रहनेवाला अमित कुमार गंगटी गांव से ट्यूशन पढ़ा कर लौट रहा था. इस दौरान पंडाचक बजरकर के कुछ युवकों ने उसकी बुरी तरह […]

विज्ञापन
बाराचट्टी : सरवां गांव के अमीत कुमार की िपटाई के विरोध में सरवां बाजार के लोगों ने बाजार को बंद रखा. प्रशासन से दोषियों के गिरफ्तारी की मांग की. सरवां बाजार का रहनेवाला अमित कुमार गंगटी गांव से ट्यूशन पढ़ा कर लौट रहा था. इस दौरान पंडाचक बजरकर के कुछ युवकों ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे वह जख्मी हो गया.
घायल होने के बाद परिवार वालों द्वारा इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराचट्टी में भर्ती कराया गया है. मामले की सूचना बाजार में फैलने के बाद व्यवसायियों ने दुकान बंद करने का निर्णय लिया. इसके बाद सरवां बेलहरिया बाजार की दुकानें विरोध में बंद कर दी गयीं. गुस्साये लोगों का कहना था कि पुलिस अमित को पीटने वाले युवकों को तत्काल गिरफ्तार कर उन पर मुकदमा दर्ज करे. प्रशासन मामले की गंभीरता को देखते हुए भारी संख्या में सशस्त्र बलों के साथ सरवां बाजार में कैंप किये हुए है.
वहीं डीजे बजाने को लेकर भदेया बाजार में हुए विवाद व मारपीट के बाद उत्पन्न तनाव को शांत कराने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा बाइक से पैट्रोलिंग अभियान चलाया गया. शेरघाटी डीएसपी मनीष कुमार सुरक्षाबलों के साथ इलाके की मॉनीटरिंग कर रहे है. सरवां बाजार बंद रहने के कारण मंगलवार को लगने वाला साप्ताहिक हाट भी नहीं लगी, जिस कारण व्यवसायियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा.
इधर बिंदा गांव में भी तनाव की स्थिति बन जाने के बाद पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर माहौल सामान्य बनाने की कोशिश की. अंचल अधिकारी रविशंकर ने बताया कि दोनों समुदाय के लोगों से भाईचारा बनाने की अपील की गयी है.
सरपंच के साथ की मारपीट, तीन गिरफ्तार
कोंच. गुरारू प्रखंड के डबुर पंचायत के सरपंच रानी देवी के साथ गांव के ही कुछ लोगों द्वारा मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है. थानाध्यक्ष राजीव रंजन बताया कि मारपीट मामले में गांव के छोटेलाल विश्वकर्मा, गौतम विश्वकर्मा व उत्तम विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया है. मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन