बिहार : अवैध शराब कारोबार के आरोप में थाना प्रभारी गिरफ्तार, रिश्वत के 1.16 लाख भी बरामद

गया : बिहार पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने अवैध शराब कारोबार के आरोप में आज एक थाना प्रभारी को गिरफ्तार कर लिया. राज्य में शराब पर प्रतिबंध है. चंदौती थाने के प्रभारी पंकज कुमार को शराब माफिया से मिले होने तथा अवैध शराब कारोबार को संरक्षण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. […]
गया : बिहार पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने अवैध शराब कारोबार के आरोप में आज एक थाना प्रभारी को गिरफ्तार कर लिया. राज्य में शराब पर प्रतिबंध है. चंदौती थाने के प्रभारी पंकज कुमार को शराब माफिया से मिले होने तथा अवैध शराब कारोबार को संरक्षण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.
पुलिस महानिरीक्षक एनएच खान ने बताया कि पुलिस ने छापे के दौरान कुमार के आवास से एक लाख 16 हजार रुपये भी बरामद किये. खान ने बताया कि उन्हें खबर मिली थी कि गया में कुछ पुलिसकर्मी अवैध शराब कारोबार में लिप्त हैं. उन्होंने इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से इस सूचना पर काम करने को कहा. कुमार को आज अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










