622 की जगह 99 ट्रैफिक पुलिसकर्मी संभाल रहे शहर की यातायात व्यवस्था
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Apr 2018 4:18 AM (IST)
विज्ञापन

ट्रैफिक प्लान में इन्फ्रास्ट्रक्चर की खामियों को दूर करने की बतायी जरूरत वर्तमान में महज 15 प्रतिशत वर्क फोर्स पर चल रहा ट्रैफिक सिस्टम गया : शहर की यातायात व्यवस्था की सबसे बड़ी खामी इन्फ्रास्ट्रक्चर की है. यह हैरान करनेवाली बात ही है कि शहर का पूरा ट्रैफिक सिस्टम सिर्फ 15 प्रतिशत वर्क फोर्स पर […]
विज्ञापन
ट्रैफिक प्लान में इन्फ्रास्ट्रक्चर की खामियों को दूर करने की बतायी जरूरत
वर्तमान में महज 15 प्रतिशत वर्क फोर्स पर चल रहा ट्रैफिक सिस्टम
गया : शहर की यातायात व्यवस्था की सबसे बड़ी खामी इन्फ्रास्ट्रक्चर की है. यह हैरान करनेवाली बात ही है कि शहर का पूरा ट्रैफिक सिस्टम सिर्फ 15 प्रतिशत वर्क फोर्स पर चल रहा है. पूरे शहर के सिस्टम के लिए 622 पुलिसकर्मियों की जरूरत है, जो महज 99 ही कर रहे हैं. जहां जरूरत 46 कर्मियों की है, वहां छह पुलिसकर्मी काम कर रहे हैं. शहर के हर चेक पोस्ट का यही हाल है. ऐसी स्थिति में ट्रैफिक सिस्टम के बेहतर होने की उम्मीद नहीं की जा सकती है. ट्रैफिक प्लान में भी इन तथ्यों का जिक्र है.
इसमें बताया गया है कि कैसे ट्रैफिक सिस्टम इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी से जूझ रहा है. इस रिपोर्ट में पुलिसकर्मियों, ट्रैफिक सिग्नल, सीसीटीवी कैमराें की जरूरत का उल्लेख है. कुछ एक जगहों पर सीसी कैमरा लगाये गये हैं, लेकिन अब भी कई जगह ऐसे हैं, जहां कैमरा नहीं है.
वाहनों के दबाव को संभालना मुश्किल : शहर की सड़कों पर ट्रैफिक संभाल रहे पुलिसकर्मियों ने बताया कि वाहनों के दबाव को संभालना बहुत मुश्किल है. एक तो सड़कें संकीर्ण हैं, दूसरा अतिक्रमण की वजह से जगह कम हो गयी है. वहीं, वर्क फोर्स काफी कम है. इन पुलिसकर्मियों को ही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करनेवाली गाड़ियों से जुर्माना भी वसूलना है. ऐसी स्थिति में कई बार मुश्किल हो जाती है. जाम से स्थिति खराब हो जाती है. घंटों मशक्कत के बाद गाड़ियां निकल पाती हैं.
सड़कों पर ट्रैफिक सिग्नल से घटेगा वर्क लोड
शहर में अभी कहीं भी ट्रैफिक सिग्नल नहीं है. जो रिपोर्ट ट्रैफिक थाने ने तैयार की है, उसमें सिग्नल की जरूरत बतायी गयी है. इस रिपोर्ट में कहा गया कि शहर की व्यस्त सड़कों पर सिग्नल की व्यवस्था हो जाने पर वर्क फोर्स पर लोड कम हो जायेगा. जिन जगहों पर ट्रैफिक सिग्नल का प्रस्ताव दिया गया है, उनमें सिकड़िया मोड़, घुघरीटांड़-बाइपास, रामशिला मोड़, मुफस्सिल मोड़, भुसुंडा मोड़, जय प्रकाश झरना, महाराजा मोड़, काशीनाथ मोड़, डीएम गोलंबर, पीरमंसूर मोड़, कोतवाली चौक, किरानी घाट पेट्रोल पंप, जय प्रकाश नारायण अस्पताल, किरण सिनेमा मोड़, टावर चौक, मित्तल मौजेक मोड़, शाहमीर तक्या मोड़, चांदचौरा पश्चिमी, विष्णुपद मंदिर व मंगलागौरी मोड़ शामिल हैं.
दिन में अधिकतर सड़कों पर घंटों लगा रहता है जाम
यातायात थाना ने जो रिपोर्ट तैयार की है,उसमें ट्रैफिक पोस्ट के मुताबिक मौजूद वर्क फोर्स की और जरूरत का जिक्र किया गया है. ये वह रास्ते हैं, जहां से हर रोज सैकड़ों गाड़ियां गुजरती हैं. कम वर्क फोर्स होने की वजह से दबाव को कंट्रोल करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में इन सड़कों पर रोज दिन में कई बार घंटों जाम लगता है.
शहर से पटना की ओर जाने के लिए : जीबी रोड, पंचायती अखाड़ा, रामशिला मोड़, पहासवर की ओर जानेवाले रास्ते पर 11 ट्रैफिक पोस्ट हैं. ये अभी मात्र 11 पुलिसकर्मियों के भराेसे हैं, जबकि यहां 24 घंटे के रोटेशन को मिला कर जरूरत 68 की है.
पटना की ओर से शहर में प्रवेश के लिए : रामशिला मोड़, पंचायती अखाड़ा, किरानी घाट पेट्रोल पंप, किरानी घाट डायवर्सन,किरण सिनेमा काली मंदिर से दाहिने,टावर चौक से बायें,रमना रोड,रमना जैन मंदिर मोड़,कन्या विद्यालय, मित्तल मौजेक मोड़, पीरमंसूर मोड़, समाहरणालय गोलंबर, काशीनाथ मोड़ तक 13 ट्रैफिक पोस्ट हैं. यहां 21 पुलिसकर्मी ड्यूटी कर रहे हैं, जबकि जरूरत 92 की है.
शहर से बाइपास-फतेहपुर जाने के लिए : सिकरिया मोड़, गेवाल बिगहा, दुर्गास्थान, शाहमीर तक्या मोड़ से बायें, चांदचौरा पश्चिमी, नारायण चुआं मोड़ से बायें, बंगाली आश्रम से दाहिने, विष्णु पद थाना, नारायणी पुल से घुघरीटांड़ बाइपास तक 10 ट्रैफिक पोस्ट हैं. वर्तमान में यहां 10 पुलिसकर्मी ड्यूटी दे रहे हैं, जबकि यहां जरूरत 70 की बतायी गयी है.
बाइपास से शहर आने के लिए: घुघरीटांड बाइपास, माड़नपुर गांधी चौक मोड़, मंगला गौरी मोड़ से सीधे, गोदावरी रोड, शाहमीर तक्या मोड़ से बायें, दुर्गास्थान, गेवाल बिगहा मोड़ से गंतव्य तक इस रास्ते पर सात ट्रैफिक पोस्ट हैं. यहां जरूरत 46 पुलिसकर्मियों की है, लेकिन अभी मौजूद छह ही हैं.
टावर चौक से मुफस्सिल जाने के लिए : सराय रोड से बायें मुड़ कर शहीद रोड, तुलसी मार्केट से दाहिने, दुखहरणी मंदिर, किरानी घाट पेट्रोल पंप, मानपुर पुल,मुफस्सिल मोड़ तक नौ यातायात पोस्ट हैं. यहां नौ पुलिसकर्मी तैनात हैं, जबकि जरूरत 54 की है.
मुफस्सिल से स्टेशन जाने के लिए : मुफस्सिल मोड़, लखीबाग, मानपुर पुल, किरानी घाट पेट्रोल पंप, चंद्रशेखर काॅलेज, रंगबहादुर रोड, डोमटोली स्टेशन तक आठ ट्रैफिक पोस्ट हैं. यहां पूरी व्यवस्था सिर्फ सात लोगों के भरोसे है, जबकि जरूरत 52 की है.
स्टेशन से मुफस्सिल जाने के लिए : स्टेशन, गुरुद्वारा मोड़ से बायें, गुरुद्वारा रोड, जय प्रकाश नारायण अस्पताल, दुखहरणी मंदिर होते हुए किरानी घाट पेट्रोल पंप, मानपुर पुल, लखीबाग, मुफस्सिल तक नौ पोस्ट हैं. यहां भी सिर्फ सात कर्मचारी हैं, जबकि जरूरत 58 की है.
मुफस्सिल से टावर चौक आने के लिए : मुफस्सिल मोड़, लखीबाग मानपुर पुल डायवर्सन, सराय रोड़ मोड़ से बायें, किरण सिनेमा, काली मंदिर से टावर चौक तक 10 ट्रैफिक पोस्ट हैं. यहां 10 काम कर रहे हैं, लेकिन जरूरत 70 की है.
मुफस्सिल से सिकरिया मोड़ जाने के लिए : मुफस्सिल मोड़, लखीबाग मोड़, मानपुर पुल से डायवर्सन, सराय रोड से मोड़ से बायें, किरण सिनेमा काली मंदिर से सीधे, जैन मंदिर मोड़ से दाहिने, रमना जैन मंदिर, कन्या विद्यालय, मित्तल मौजेक, पीरमंसूर, समाहरणालय गोलंबर, कचहरी, काशीनाथ मोड़, सिकरिया मोड़ तक 14 यातायात पोस्ट हैं. यहां 20 पुलिसकर्मी तैनात हैं, जबकि जरूरत 112 की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










