गयाजी में बाइक सवार युवक सड़क हादसे के हुए शिकार, दो की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

सड़क हादसे में 2 युवक घायल

जिले के डुमरिया प्रखंड के मैगरा थाना इलाका के अंतर्गत मैगरा-छकरबंधा मुख्य मार्ग पर गरोहन टॉड के समीप हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

विज्ञापन

Gayaji Accident News: (डुमरिया प्रखंड से मनोज मिश्रा) जिले के डुमरिया प्रखंड के मैगरा थाना इलाका के अंतर्गत मैगरा-छकरबंधा मुख्य मार्ग पर गरोहन टॉड के समीप हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

दो की हालत गंभीर

घायल युवकों की पहचान छकरबंधा थाना क्षेत्र के बरहा गांव निवासी कुंदन कुमार (17 वर्ष) एवं विकास कुमार (22 वर्ष) के रूप में की गई है. घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैगरा पहुंचाया.

कैसे हुआ हादसा

वहां ड्यूटी पर मौजूद नर्स गीता कुमारी ने प्राथमिक उपचार किया. दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरिया रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

Also Read: रोहतास में आधी रात को गोलीबारी, युवक को लगी गोली, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन