बोधगया में शांतिपूर्ण रहा भारत बंद

बोधगया : भारत बंद का असर अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बोधगया में भी रहा. दुकानें बंद रखी गयीं व सड़कों पर गाड़ियों का परिचालन भी लगभग ठप रहा. दुकानें बंद होने के कारण लोगों को जरूरी सामान उपलब्ध नहीं हो सके और गाड़ियों के नहीं चलने के कारण जरूरी काम से आवाजाही करने वालों को परेशानी […]
बोधगया : भारत बंद का असर अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बोधगया में भी रहा. दुकानें बंद रखी गयीं व सड़कों पर गाड़ियों का परिचालन भी लगभग ठप रहा. दुकानें बंद होने के कारण लोगों को जरूरी सामान उपलब्ध नहीं हो सके और गाड़ियों के नहीं चलने के कारण जरूरी काम से आवाजाही करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा. खास कर बोधगया भ्रमण पर आये बौद्ध श्रद्धालुओं व पर्यटकों को इस कारण ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा. पर्यटक अपने सामान को लेकर पैदल ही एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने को विवश दिखे. हालांकि, कुछ दुकानदारों ने स्वेच्छा से व कुछ ने बंद समर्थकों के दबाव में आकर अपनी प्रतिष्ठानों को बंद रखा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










