ग्रामीण इलाकों में बंद के दाैरान खूब हुई मनमानी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Apr 2018 4:59 AM (IST)
विज्ञापन

दुकानें बंद करायी गयीं आवागमन किया ठप गया : एससी/ एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के विरोध में प्रखंड क्षेत्रों में आंबेडकर से जुड़े संगठनों के सदस्यों ने दुकानें बंद करायी और कई मार्गों पर आवागमन को घंटो ठप रखा. फतेहपुर में प्रदर्शनकारियों और दुकानदारों के बीच झड़प भी हुई और कुछ […]
विज्ञापन
दुकानें बंद करायी गयीं आवागमन किया ठप
गया : एससी/ एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के विरोध में प्रखंड क्षेत्रों में आंबेडकर से जुड़े संगठनों के सदस्यों ने दुकानें बंद करायी और कई मार्गों पर आवागमन को घंटो ठप रखा. फतेहपुर में प्रदर्शनकारियों और दुकानदारों के बीच झड़प भी हुई और कुछ समय के लिए तनाव के हालात बने रहे. जगह-जगह सड़कों पर टायर जलाये गये और पीएम समेत सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश का पुतला भी दहन किया गया. इस बंद को कांग्रेस व राजद का भी समर्थन मिला.
बाराचट्टी. एससी एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के खिलाफ बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति के लोगों ने जीटी रोड, सुलेबट्टा व बाराचट्टी में सड़क जाम की. अनुसूचित जाति मोरचा की ओर से आयोजित बंद के दौरान सैकड़ों बाइक से रैली निकाली गयी व सुलेबट्टा और बाराचट्टी के समीप जीटी रोड को ढाई घंटे तक जाम रखा गया.
जाम रहने से आवागमन बाधित रहा. मामले की सूचना पर बीडीओ प्रणव कुमार गिरि घटनास्थल पर पहुंच कर लोगों को समझा-बुझा कर जाम हटवाया. इस संबंध में अभियान से जुड़े राजेश कुमार उर्फ राजू रजक ने बताया कि बंद सफल रहा और बंद को कांग्रेस एवं राजद का भी साथ मिला.
फतेहपुर. प्रखंड में बंद के अवसर पर कई जगहों पर आगजनी की गयी. जबरन दुकानों को बंद कराया गया. जम्हेता मोड़ के समीप लोगों ने सड़क पर टायर जला कर विरोध प्रदर्शन किया. झंडा चौक पर लोगों ने धरना प्रर्दशन किया. प्रधानमंत्री व सुप्रीम कोर्ट के विरोध में जम कर नारेबाजी की गयी. वहीं करियदापुर में प्रर्दशकारियों व दुकानदारों के बीच नोक झोक हुई.
जिसमें दो तीन दुकानदारों को चोटें आयी. साथ ही उनके दुकान को तोड़ दिया गया. पिंटू वर्मा, मनोज केसरी, द्वारिका प्रसाद व जगबली केशरी के दुकान में तोड़-फोड़ की गयी. इसके बाद आक्रोशित होकर दुकानदारों ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया. घटना की सूचना पर डीएसपी अभीजित कुमार सिंह, मानपुर सर्किल अधीक्षक सुजीत कुमार आदि ने स्थिति का जायजा लिया और लोगों को शांत कराया.
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में निकला जुलूस
वजीरगंज. राजद, कांग्रेस, माकपा, भाकपा, अर्जक संघ आदि संगठनों एवं राजनीतिक दलों के लोगों द्वारा बंद को सफल बनाया गया. इस दौरान एससी एसटी एक्ट में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये गये फैसले के विरोध में जुलूस निकाला गया. यह जुलूस प्रखंड कार्यालय से निकल कर दखिनगांव बस स्टैंड होते हुए पुन: प्रखंड कार्यालय में पहुंची तरवा, केनार ,बिच्छा , केनार चट्टी, जमुआवा, मनैनी, अयोध्यापुर भिंडस आदि जगहों पर सैकड़ों की संख्या में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. दलित प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष पवन पासवान, राजद अध्यक्ष दिनेश यादव, आनंद भारती, राजद प्रवक्ता संजय पासवान, श्यामसुंदर पासवान माकपा के नेता शंभु शरण समेत कई नेता मौजूद थे.
वजीरगंज प्रखंड के कुर्कीहार निवासी उत्तम कुमार ने वजीरगंज थाने में तपोवन पथ स्थित कांधा-बिच्छा गांव के बीच बरबिगहा मोड़ के पास आरक्षण का विरोध कर रहे 10-12 की संख्या में रहे लोगों के द्वारा मारपीट कर घायल करने एवं रुपये छीनने संबंधी आवेदन दिया है.
जाम कर दी सड़क
टनकुप्पा. भारत बंद को लेकर प्रखंड में सोमवार को राजद और हम के समर्थकों ने सोमवार को सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. बंदी के दौरान समर्थकों ने सुबह छह बजे से ही गया रजौली मुख्य स्टेट हाइवे सड़क को जाम कर आवागमन को बाधित रखा. सफर में निकले लोगों जाम के चक्कर में परेशानी उठानी पड़ी. प्रखंड के बरतारा बाजार के व्यवसायी सुबह से ही बंद का समर्थन करते हुए अपनी दुकानें बंद रखा.
सीएम का फूंका पुतला
परैया. गया से परैया, गुरारू होकर रफीगंज जाने वाली सड़क को आंदोलनकारियों ने जाम कर दिया. बाजार की दुकानों को बंद करवाया गया. बंदी का नेतृत्व कर रहे शिव कुमार पासवान ने कहा कि सरकार की नीति दलित विरोधी है. भाकपा माले के नेताओं ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया
समय पर डाटा अपलाेड नहीं होने से राज्य में पिछड़ा गया
पानी की समस्या से निबटने के लिए पीएचइडी के अधिकारी अलग से करें बैठक
लोक स्वास्थ्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को बार-बार निर्देश देने के बाद भी नल जल योजना व जिले में पेयजल के लिए काम धीमा हाेने पर जवाब-तलब किया गया है. अगले आदेश तक उनका वेतन राेक दिया गया है. डीएम ने सख्त हिदायत दी कि यदि 10 अप्रैल तक प्रगति नहीं होती है तो लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सभी पदाधिकारियों व कर्मियों पर कार्रवाई की जायेगी. पानी की समस्या के लिए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता को अलग से बैठक करने का निर्देश दिया. 10 अप्रैल के कार्यक्रम के लिए जिले को 52806 शौचालय निर्माण कराने का लक्ष्य दिया गया है. बैठक के दौरान उन्होंने शिक्षा विभाग को प्रत्येक प्रखंड में एक-एक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास चलाने की योजना बनाने का प्रस्ताव बनवाने का निर्देश दिया. नगर पंचायत, नगर निगम क्षेत्र में दाे-दाे स्कूल का चयन कर उनमें स्मार्ट क्लास चलवाने की योजना बनाने का निर्देश दिया.
स्वीकृत 917 स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड में 683 छात्रों काे मिला कार्ड
समेकित बाल विकास परियोजना के लिए जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को प्रत्येक प्रखंड में एक आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र बनाने का प्रस्ताव देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इसमें कई व्यवस्थाएं की जा सकती है, जैसे एक छोटा टीवी भी रखा जा सकता है. सिविल सर्जन को वैसे क्षेत्रों में जहां संस्थागत प्रसव की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां के स्वास्थ्य केंद्र बनवाने का प्रस्ताव देने का निर्देश दिया. स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत जिले में अब तक 917 आवेदन स्वीकृत किये गये हैं, जबकि 683 विद्यार्थियों को कार्ड निर्गत किया गया है. डीएम ने 10 अप्रैल तक 830 स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का वितरण करने का लक्ष्य डीआरसीसी के जिला प्रबंधक को दिया. बताया गया कि मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत 9770 बेरोजगारों को स्वयं सहायता भत्ता दिया जा रहा है, जबकि कुशल युवा कार्यक्रम के तहत जिले में 17272 युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर प्रमाण पत्र दिया गया है. बैठक में डीडीसी राघवेंद्र सिंह, एडीएम राजकुमार सिन्हा, प्रशिक्षु आइएएस ऋचि पांडे, सीएस राजेंद्र सिन्हा, डीटीआे खुर्शीद आलम, राज्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक कृष्ण मोहन प्रसाद व डीएसआे सहित अन्य पदाधिकारी माैजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










