उड़े रंग-गुलाल, पकवानों ने दिखाया कमाल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Mar 2018 4:38 AM (IST)
विज्ञापन

कई संस्थानों ने किया होली मिलन समारोह, देर शाम तक चला मस्ती का दौर भाईचारे व शांति के साथ होली मनाने की अपील कवियों ने किया कविता पाठ, हिल नहीं पाये लोग गया : रंगों का त्योहार होली आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण माहौल में खेले. पुरानी रंजिश रंगों से धो डालें व एकता के साथ […]
विज्ञापन
कई संस्थानों ने किया होली मिलन समारोह, देर शाम तक चला मस्ती का दौर
भाईचारे व शांति के साथ होली मनाने की अपील
कवियों ने किया कविता पाठ, हिल नहीं पाये लोग
गया : रंगों का त्योहार होली आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण माहौल में खेले. पुरानी रंजिश रंगों से धो डालें व एकता के साथ होली का त्योहार मनाएं. ये बातें केपी रोड स्थित गांधी चौक पर एकता मंच व माहुरी सेवा संस्थान द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक नंदन प्रसाद यादव ने कहीं. उन्होंने शहरवासियों को होली की शुभकामनाएं भी दी.
समारोह को नगर निगम के महापौर गणेश पासवान, उप महापौर मोहन श्रीवास्तव, अधिवक्ता शिव बच्चन सिंह, अर्जुन यादव, विनोद नवदिया, सादुल्ला फारुकी, राणा रणजीत सिंह सहित कई प्रबुद्ध नागरिकों, समाजसेवियों व विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी संबोधित किया. मौके पर सुरेंद्र सिंह सुरेंद्र सहित कई कवियों ने अपनी कविताओं का पाठ किया. समारोह की अध्यक्षता अधिवक्ता रामजी प्रसाद अग्रवाल व संचालन अधिवक्ता मसऊद मंजर ने किया. इस मौके पर कई वार्ड पार्षद सहित काफी संख्या में लोग शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










