ePaper

VIDEO : गया के सरकारी स्कूल में मिला बम, पुलिस पहुंची तो....

Updated at : 31 Jan 2018 3:56 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : गया के सरकारी स्कूल में मिला बम, पुलिस पहुंची तो....

गया : बिहार के गया जिले में एक सरकारी स्कूल में बम होने की सूचना के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक जिले के परैया प्रखंड के मंझार गांव के उत्क्रमित हाइ स्कूल के गेट पर मिले बम की वजह से स्कूली बच्चों सहित आस-पास के ग्रामीणों में दहशत फैल गयी. […]

विज्ञापन

गया : बिहार के गया जिले में एक सरकारी स्कूल में बम होने की सूचना के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक जिले के परैया प्रखंड के मंझार गांव के उत्क्रमित हाइ स्कूल के गेट पर मिले बम की वजह से स्कूली बच्चों सहित आस-पास के ग्रामीणों में दहशत फैल गयी. सूचना के बाद मौके पर पहुंची परैया पुलिस ने मामले की जांच की.

https://www.youtube.com/watch?v=HYzOFMtdUng

बताया जा रहा है कि स्कूली बच्चों ने सबसे पहले बम को नौ बजे के करीब देखा. उसके बाद स्कूल के शिक्षकों को सूचना दी गयी. पहरा पंचायत के स्थानीय मुखिया के पति संजय कुमार ने पुलिस को इसकी सूचना दी. उसके बाद एसएसपी गरिमा मल्लिक ने बताया कि इस बात की जानकारी एसएसबी की टीम को दिया गया. बाद में बम को 2. 55 मिनट पर नदी में ब्लॉस्ट कर निष्क्रिया कर दिया गया. हालांकि, गनीमत यह थी कि संत रविदास की जयंती होने की वजह से स्कूल आज बंद था.

यह भी पढ़ें-
VIDEO : गंगा में नाव पलटने से पांच लोगों की मौत, सरकार ने की चार-चार लाख रुपये मुआवजे की घोषणा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन