Gaya News : वजीरगंज-फतेहपुर मार्ग पर झाड़ियों में मिला महिला का सड़ा-गला शव, इलाके में सनसनी

Updated:
विज्ञापन

Gaya News: पहचान मुश्किल, हत्या या अन्य कारणों की जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

वजीरगंज. वजीरगंज-फतेहपुर मार्ग पर गुरुवार को वजीरगंज महाविद्यालय के समीप पुलिया के पास झाड़ियों में पानी के बीच एक महिला का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतका की उम्र लगभग 50 से 60 वर्ष बतायी जा रही है और मौत तीन से चार दिन पुरानी होने की आशंका है. राहगीरों को पुलिया के पास से तेज दुर्गंध आने पर संदेह हुआ. स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में खोजबीन की तो महिला का शव पड़ा मिला. सूचना मिलने पर वजीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की. शव की स्थिति अत्यंत खराब होने के कारण पहचान करना मुश्किल हो रहा है. प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा. पुलिस आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि महिला स्थानीय थी या कहीं और से लाकर शव फेंका गया है. मुख्य मार्ग के पास शव मिलने से लोगों में भय का माहौल है. स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है. थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि हर पहलू से जांच की जा रही है. शव को पानी से निकालने के बाद पहचान स्पष्ट हो सकेगी. उन्होंने यह भी बताया कि ममारकचक निवासी जनक मांझी की पत्नी कई दिनों से लापता है. परिजनों द्वारा शव की पहचान के बाद स्थिति स्पष्ट हो जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन