सामुदायिक भवन को नक्सलियों ने उड़ाया

Published at :08 Aug 2017 4:03 AM (IST)
विज्ञापन
सामुदायिक भवन को नक्सलियों ने उड़ाया

पुलिस कैंप खोलने की तैयारी से बौखलाहट, लगाया बम बाराचट्टी (गया) : नक्सलियों ने रविवार की रात करीब 10 बजे धनगाईं गांव स्थित सामुदायिक भवन को डायनामाइट लगा कर उड़ा दिया. इसके बाद सामुदायिक भवन के अवशेष में आग लगा दी. इस भवन में पुलिस कैंप खोला जाना था. इसके मद्देनजर भवन की मरम्मत व […]

विज्ञापन

पुलिस कैंप खोलने की तैयारी से बौखलाहट, लगाया बम

बाराचट्टी (गया) : नक्सलियों ने रविवार की रात करीब 10 बजे धनगाईं गांव स्थित सामुदायिक भवन को डायनामाइट लगा कर उड़ा दिया. इसके बाद सामुदायिक भवन के अवशेष में आग लगा दी. इस भवन में पुलिस कैंप खोला जाना था. इसके मद्देनजर भवन की मरम्मत व आवश्यक सुविधा मुहैया कराने का कार्य चल रहा था. इसकी सूचना मिलने पर नक्सलियों के एक दस्ते ने घटना को अंजाम दिया. इसके बाद दस्ता झारखंड की ओर रवाना हो गया. नक्सलियों द्वारा उड़ाये गये सामुदायिक भवन के मलबे से सोमवार की सुबह तक धुआं निकल रहा था. बताया गया कि 25-30 की संख्या में रहे नक्सलियों ने ग्रामीणों को अपने घरों में जाने की धमकी दी. इसके बाद एक घंटा तक उत्पात मचाया. नक्सलियों ने पहले भवन के चारों ओर डायनामाइट लगाया, फिर उसे उड़ा दिया.
इसके बाद अपने साथ लाये ज्वलनशील तरल पदार्थ को भवन के अवशेष पर छिड़क कर आग लगा दी. इतना ही नहीं, भवन की बगल में स्थित एक खपरैल भवन को भी आग के हवाले कर दिया.
नक्सलियों के चले जाने के बाद ग्रामीण अपने-अपने घरों से निकले, लेकिन रात होने के कारण पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी.सोमवार की सुबह पहुंची पुलिस ने की जांच. घटना की सूचना मिलने पर सोमवार की सुबह पुलिस धनगाईं गांव पहुंची व मामले की जांच की.
राज्य कैबिनेट ने दी थी धनगाईं में पुलिस कैंप खोलने की मंजूरी. राज्य कैबिनेट ने अति नक्सलग्रस्त धनगाईं में पुलिस कैंप खोलने की मंजूरी दी थी. इसके बाद प्रशासन ने पुलिस कैंप खोलने के लिए सामुदायिक भवन का चयन किया. उक्त भवन की मरम्मत कर कैंप के लायक बनाने का कार्य किया जा रहा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन