बेलागंज में छह अवैध नर्सिंग होम की जांच

गया : जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार की शाम बेलागंज में छह नर्सिंग होम की जांच की. इसमें सूर्या नर्सिंग होम,मगध ट्राॅमा अस्पताल प्राइवेट लिमिटेड, जनता नर्सिंग होम, सत्यम नर्सिंग होम, जय मां काली सेवा अस्पताल, दिल्ली चैरिटेबल अस्पताल व ट्राॅमा सेंटर शामिल है. अधिकारियों द्वारा जांच किये जाने की सूचना मिलने पर […]
गया : जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार की शाम बेलागंज में छह नर्सिंग होम की जांच की. इसमें सूर्या नर्सिंग होम,मगध ट्राॅमा अस्पताल प्राइवेट लिमिटेड, जनता नर्सिंग होम, सत्यम नर्सिंग होम, जय मां काली सेवा अस्पताल, दिल्ली चैरिटेबल अस्पताल व ट्राॅमा सेंटर शामिल है. अधिकारियों द्वारा जांच किये जाने की सूचना
मिलने पर चार नर्सिंग होम के मालिक व कर्मचारी फरार हो गये. केवल दो ही अस्पताल जनता नर्सिंग होम व दिल्ली चैरिटेबल अस्पताल व ट्राॅमा सेंटर खुले थे. हालांकि यहां भी कोई कर्मचारी नहीं था. कुछ एक मरीज थे जो इलाज कराने आये थे. जांच टीम में एसीएमओ डाॅ केके मिश्र, बेलागंज सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ फिरोज आलम, थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह आदि शामिल थे. अधिकारी इन सभी की रिपोर्ट तैयार कर आयुक्त कार्यालय को सौंप देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










