अगर अस्पताल में मरीज की हुई मौत, तो तय करें जवाबदेही

गया : प्रमंडलीय आयुक्त जितेंद्र श्रीवास्तव ने साफ कर दिया है कि अस्पताल में इलाज के दौरान अगर किसी की मौत होती है, तो अस्पताल प्रशासन को जवाबदेही तय करनी होगी. शुक्रवार को मगध मेडिकल काॅलेज व अस्पताल में बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि इलाज के दौरान अगर किसी की मौत होती है तो […]
गया : प्रमंडलीय आयुक्त जितेंद्र श्रीवास्तव ने साफ कर दिया है कि अस्पताल में इलाज के दौरान अगर किसी की मौत होती है, तो अस्पताल प्रशासन को जवाबदेही तय करनी होगी. शुक्रवार को मगध मेडिकल काॅलेज व अस्पताल में बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि इलाज के दौरान अगर किसी की मौत होती है तो उसकी समीक्षा जरूर होनी चाहिए. मामला लापरवाही का हो तो दोषी के खिलाफ कार्रवाई जरूर होनी चाहिए. आयुक्त ने काॅलेज व अस्पताल में विभिन्न जरूरतों पर भी बात की.
काॅलेज में रिक्त पदों पर सहायक प्रोफेसर व सीनियर रेजिडेंट डाॅक्टरों की कमी बतायी गयी. वहीं जीएनएम की भी आवश्यकता बतायी गयी. आयुक्त ने मुख्यालय में बने पैनल से सीनियर रेजिडेंट डाॅक्टर की मांग भेजने को कहा. आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव से इस मामले में चर्चा करने की बात कही. बैठक में प्रोफेसर व सहायक प्रोफेसर द्वारा कक्षाएं लिये जाने की समीक्षा की गयी.
आउटडोर की स्थिति संतोषप्रद बताते हुए बताते हुए अधिक से अधिक लक्ष्य को स्वयं निर्धारित करने को कहा. बैठक में काॅलेज के प्राचार्य डाॅ सुशील प्रसाद महतो, अधीक्षक डाॅ सुधीर कुमार सिन्हा व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










