जीबीएम में 25 से शुरू होगी नये सत्र की पढ़ाई

Published at :21 Jul 2017 11:26 AM (IST)
विज्ञापन
जीबीएम में 25 से शुरू होगी नये सत्र की पढ़ाई

गया: गौतम बुद्ध महिला (जीबीएम) कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ सत्येंद्र प्रजापति की अध्यक्षता में नैक के दूसरे साइकल के लिए आइक्यूएसी की पहली बैठक हुई. प्रधानाचार्य ने कॉलेज में नवनियुक्त सहायक प्रो रश्मि प्रियदर्शिनी, डॉ पूजा, साधना, प्रीति शेखर, अमृता, डॉ पूजा राय, डॉ जया चौधरी व डॉ नगमा को कॉलेज की पत्रिका देकर स्वागत […]

विज्ञापन
गया: गौतम बुद्ध महिला (जीबीएम) कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ सत्येंद्र प्रजापति की अध्यक्षता में नैक के दूसरे साइकल के लिए आइक्यूएसी की पहली बैठक हुई. प्रधानाचार्य ने कॉलेज में नवनियुक्त सहायक प्रो रश्मि प्रियदर्शिनी, डॉ पूजा, साधना, प्रीति शेखर, अमृता, डॉ पूजा राय, डॉ जया चौधरी व डॉ नगमा को कॉलेज की पत्रिका देकर स्वागत किया.

नैक की समन्वयक प्रो (डॉ) उषा राय ने सभी काे शैक्षणिक कैलेंडर से अवगत कराया़ उन्होंने 25 जुलाई से कॉलेज में आइए, आइएससी व स्नातक प्रथम खंड की क्लास शुरू करने की घोषणा की.

गौरतलब है कि जीबीएम कॉलेज को पहले नैक से बी ग्रेड प्राप्त है. दूसरे साइकल में ग्रेडेशन के लिए आइक्यूएसी के आलोक में विभिन्न समितियों का गठन किया गया. वर्तमान सत्र में होनेवाली तमाम गतिविधियों के लिए योजनाओं के निर्माण के साथ-साथ विचार-विमर्श किया गया. मौके पर नैक समन्वयक प्रो उषा राय, प्रो नलिनी राठौर, डॉ आशा सिंह, डॉ सोहेल अख्तर खान, डॉ शमीमुद्दीन अहमद, डॉ साहदेव बाउरी, डॉ किरण बाला सहाय, डॉ शगुफ्ता अंसारी, डॉ नूतन कुमारी, डॉ केजे बेगम, डॉ निर्मला कुमारी, प्रो सुरेश कुमार जैन व आशुतोष कुमार सिन्हा उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन