बैठक: हजयात्रा की तैयारी की अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने की समीक्षा, कहा यात्रियों की सुविधा में नहीं छोड़ें कसर

बोधगया: गया एयरपोर्ट के रास्ते हज पर जानेवाले यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा को लेकर की जा रही तैयारी का गुरुवार को सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री अब्दुल गफूर ने जायजा लिया. एयरपोर्ट के सभागार में हुई समीक्षा बैठक में गृह सचिव आमिर सुबहानी, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव प्रेम सिंह मीणा, जोनल आइजी नैयर […]
सूबे के विभिन्न जिलों से गया एयरपोर्ट तक आने वाले हजयात्रियों के लिए यहां सुरक्षा के साथ ही चिकित्सा शिविर लगाये जाने, साफ-सफाई व पानी की मुकम्मल आपूर्ति आदि बहाल रखने की तैयारी से मंत्री व अन्य अधिकारियों को अवगत कराया गया. डीएम कुमार रवि ने हजयात्रियों के लिए की जा रही व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी पेश की. इस बीच बैठक में मौजूद जहानाबाद के एसपी को निर्देश दिया गया कि पटना हज भवन से गया के लिए प्रस्थान करने वाले यात्रियों के काफिले की गया के सीमा तक स्कॉटिंग करा कर सुरक्षित पहुंचाने की तैयारी कर लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










