कार्रवाई. मुख्य बाजार से हटा अतिक्रमण ...और सामान समेट कर भागे दुकानदार

टिकारी: टिकारी स्थित मुख्य बाजार में गुरुवार को एसडीओ मनोज कुमार की देखरेख में अतिक्रमण हटाया गया. इस दौरान टिकारी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी मोहम्मद एहसान अहमद, नगर प्रबंधक असगर अली सहित पुलिस पदाधिकारियों को एक साथ देखते ही अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गयी. नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों की मदद से से अतिक्रमण […]
नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों की मदद से से अतिक्रमण हटवाया गया. बेल्हड़िया मोड़ से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू हुआ. बेल्हड़िया मोड़ से लेकर राज स्कूल के गेट तक फुटपाथी दुकानदारों द्वारा बनाये गये अस्थायी दुकानों को हटाया गया. हालांकि, अभियान शुरू होते ही दुकानदार भी अपना-अपना सामान समेटने लगे. सड़क के दोनों ओर स्थित दुकानों के आगे लगाये गये शेड को भी हटवाया गया. अतिक्रमण हटने शहर की मुख्य मार्ग साफ दिखने लगी. इस मौके पर कनीय अभियंता अंजनी कुमार सिंह, टैक्स दारोगा कमलेश शुक्ला व स्थानीय थाने की पुलिस अधिकारी शामिल थे. टिकारी को अतिक्रमणमुक्त बनाने को लेकर एक मास्टर प्लान तैयार किया गया है. इसके तहत कई अतिक्रमणकारियों को पहले नोटिस भेजा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










