बिजली आपूर्ति को लेकर बेमियादी अनशन शुरू

बेलागंज : खनेटा गांव में बिजली आपूर्ति समस्या को लेकर ग्रामीण सह सामाजिक कार्यकर्ता धनंजय शर्मा ने ग्रामीणों के साथ रविवार से गांव में ही एक स्थान पर बेमियादी अनशन शुरू किया. सामाजिक कार्यकर्ता धनंजय शर्मा सहित ग्रामीणों ने बताया कि खनेटा के पूर्वी क्षेत्र में वर्ष 2015 में ट्रांसफाॅर्मर के लिए पोल गाड़ा गया […]
बेलागंज : खनेटा गांव में बिजली आपूर्ति समस्या को लेकर ग्रामीण सह सामाजिक कार्यकर्ता धनंजय शर्मा ने ग्रामीणों के साथ रविवार से गांव में ही एक स्थान पर बेमियादी अनशन शुरू किया. सामाजिक कार्यकर्ता धनंजय शर्मा सहित ग्रामीणों ने बताया कि खनेटा के पूर्वी क्षेत्र में वर्ष 2015 में ट्रांसफाॅर्मर के लिए पोल गाड़ा गया था. लेकिन, पोल लगाने के बाद तार, ट्रांसफार्मर आदि लगाने का कार्य नहीं हुआ. इसकी मांग को लेकर विभाग के वरीय व कनीय पदाधिकारियों को पत्र लिखा गया,
बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुयी. बिजली के अभाव में धान रोपनी के लिए डीजल पंप सेट का सहारा लेना पड़ रहा है, जो काफी खर्चीला है. सरकार बिजली के प्रति गंभीर होने का दावा करती है. लेकिन, जमीनी हकीकत कुछ और है. इससे बाध्य होकर अनिश्चितकालीन अनशन की पहल की गयी. समस्या का निदान नहीं होने तक बेमियादी अनशन जारी रहेगा. बेमियादी अनशन में सामाजिक कार्यकर्ता रविशंकर कुमार, मोहम्मद उसमान, दिनेश मिस्त्री, रामाशीष प्रसाद आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










