इमामगंज में एक की गला रेत कर हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Jul 2017 9:10 AM (IST)
विज्ञापन

समधी के घर आये हुए थे दोनया गांव के रामपति भुइंया इमामगंज (गया) : गया जिले के इमामगंज के टेटीआही पहाड़ी के निकट कानाबांध में एक व्यक्ति की अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी. मृतक दोनया गांव का रामपति भुइयां बताया जाता है. शव मंगलवार की अहले सुबह बरामद हुआ. घटना की सूचना […]
विज्ञापन
समधी के घर आये हुए थे दोनया गांव के रामपति भुइंया
इमामगंज (गया) : गया जिले के इमामगंज के टेटीआही पहाड़ी के निकट कानाबांध में एक व्यक्ति की अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी. मृतक दोनया गांव का रामपति भुइयां बताया जाता है.
शव मंगलवार की अहले सुबह बरामद हुआ. घटना की सूचना मिलते ही इमामगंज थाने के एसआइ लक्ष्मण सिंह मौके पर पहुंचे व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल भेज दिया. इधर रामपति भुईयां की हत्या की खबर जैसे ही उसके गांव दोनया पहुंची परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे. एसआइ लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मृतक के समधी कृष्णा भुईयां के द्वारा अज्ञात चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है. ग्रामीणों का कहना है कि रामपति गांव में झाड़–फूंक का काम किया करता था.
उसके दामाद उजियार बहेरा निवासी राजेंद्र भुईयां ने बताया कि उसके ससुर सोमवार की दोपहर दो बजे दोनेया गांव से उसके घर पर आये थे. उन्होंने गांव में कुछ लोगों को रुपये-पैसे दिये थे. सोमवार को रात उसके ससुर रामपति भुईयां उसके पिता कृष्णा भुईयां के साथ घर में सोये थे. इसी बीच रात लगभग आठ-नौ बजे हथियारों से लैस चार नकाबपोश घर में आ धमके व उसके ससुर को हथियारों के बल पर अपने कब्जे में ले लिया व उसके पिता कृष्णा भुईयां को यह कहते हुए छोड़ दिया कि किसी को कुछ भी नहीं बताना है.
धीरे-धीरे यह खबर पूरे गांव में फैल गयी. इसके बाद ग्रामीण इकट्ठा हुए व अपराधियों के भागनेवाली दिशा में आगे बढ़े. हालांकि कहीं भी रामपति नहीं मिले व अंतत: लोग वापस लौट आये. मंगलवार को जब ग्रामीण शौच के लिए कानाबांध की ओर गये तो रामपति भुईयां का शव पड़ा हुआ देखा. देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों लोग एकत्र हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










