किसानों को डीजल अनुदान देने में बरतें उदारता : प्रधान सचिव

गया : स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन ने जिले में किसानों को डीजल अनुदान देने में उदारता बरतने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया है. वह शनिवार को समाहरणालय के सभा कक्ष में बाढ़, सुखाड़ व अन्य मसलों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने डीएम कुमार रवि से […]
गया : स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन ने जिले में किसानों को डीजल अनुदान देने में उदारता बरतने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया है. वह शनिवार को समाहरणालय के सभा कक्ष में बाढ़, सुखाड़ व अन्य मसलों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने डीएम कुमार रवि से डीजल अनुदान के लिए जिले को मिले आवंटन के बारे में जानकारी ली.
बताया गया कि डीजल अनुदान के रूप में तीन करोड़ 27 लाख रुपये का आवंटन प्राप्त हुआ है, इसे सभी प्रखंडों को उपलब्ध करा दिया गया है. जिले में बाढ़ व सुखाड़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली. डीएम ने बताया कि गया जिला पारंपरिक रूप से सुखाड़ प्रभावित रहा है. हालांकि पिछले वर्ष फ्लैश फ्लड के कारण शहर में बाढ़ के हालात बने थे. इसके अलावा पहाड़ी पर चट्टान खिसकने की घटना के कारण सेना के सहयोग से सैकड़ों घरों काे खाली कराया गया था. इस बैठक में एसएसपी गरिमा मलिक, डीडीसी संजीव कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी, समेत सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










