श्रावणी मेला जनसाधारण स्पेशल ट्रेन नौ से शुरू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jul 2017 10:40 AM (IST)
विज्ञापन

गया : गया श्रावणी मेला जनसाधारण स्पेशल ट्रेन शुक्रवार से गया जंकशन से खुलेगी. यह ट्रेन सप्ताह में पांच दिन चलेगी. गया जसीडीह श्रावणी मेला जनसाधारण स्पेशल ट्रेन गया से नौ जुलाई से 06 अगस्त तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार, रविवार, मंगलवार व बुधवार को 20.55 बजे खुलकर 23.50 बजे पटना पहुंचेगी. यहां से […]
विज्ञापन
गया : गया श्रावणी मेला जनसाधारण स्पेशल ट्रेन शुक्रवार से गया जंकशन से खुलेगी. यह ट्रेन सप्ताह में पांच दिन चलेगी. गया जसीडीह श्रावणी मेला जनसाधारण स्पेशल ट्रेन गया से नौ जुलाई से 06 अगस्त तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार, रविवार, मंगलवार व बुधवार को 20.55 बजे खुलकर 23.50 बजे पटना पहुंचेगी. यहां से 00.10 बजे खुलकर 05.40 बजे जसीडीह पहुंचेगी.
वापसी में, गाड़ी संख्या. 03651 जसीडीह–गया श्रावणी मेला जनसाधारण स्पेशल ट्रेन जसीडीह से 10 जुलाई से 07 अगस्त तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार, रविवार, सोमवार, बुधवार व गुरुवार को 07.30 बजे खुल कर 14.40 बजे पटना पहुंचेगी व यहां से 14.50 बजे खुलकर 17.50 बजे गया पहुंचेगी. इस गाड़ी में सामान्य श्रेणी के 08 व एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 10 कोच होंगे . अप एवं डाउन दिशा में यह स्पेशल ट्रेन चाकंद, बेला, मखदुमपुर गया, टेहटा, जहानाबाद, नदौल, तारेगना, नदवां, पठोही, पुनपुन, परसा बाजार, पटना, राजेंद्रनगर, पटना साहिब, फतुहा, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, हाथीदह, लखीसराय, किऊल, जमुई एवं झाझा स्टेशनों पर रुकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










