एनसीसी कैडेट्स को मिला विशेष प्रशिक्षण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jul 2017 10:38 AM (IST)
विज्ञापन

गया : 27 बिहार बटालियन एनसीसी के बैनर तले नगर प्रखंड के बाजार समिति में गुरुवार की सुबह में कैड़ेट से योगा कराया गया. साथ ही थल सेना के लिए चयनित होने वाले कैडेट को विशेष प्रशिक्षण दिया गया. गया के समादेशी पदाधिकारी ले. कर्नल सुभाष सिन्हा ने डीएवी मेडिकल यूनिट गया के ग्राउंड में […]
विज्ञापन
गया : 27 बिहार बटालियन एनसीसी के बैनर तले नगर प्रखंड के बाजार समिति में गुरुवार की सुबह में कैड़ेट से योगा कराया गया. साथ ही थल सेना के लिए चयनित होने वाले कैडेट को विशेष प्रशिक्षण दिया गया. गया के समादेशी पदाधिकारी ले. कर्नल सुभाष सिन्हा ने डीएवी मेडिकल यूनिट गया के ग्राउंड में कैडेट को फायरिंग प्रयास कराया. जहां डीएवी मेडिकल युनिट के प्रचार्य केए जेना भी मौजूद थे.
कैडेट के फायरिंग प्रयास को देखकर वह काफी उत्साहित हुए. मौके पर सुबेदार मेजर राम दास, प्रधान लिपिक सत्यनारायण लालदेव, भंडार शाखा के विजय शंकर, लेखा लिपिक कौशलेंद्र कुमार प्रशिक्षण लिपिक सुबोध कुमार, संतोष कुमार झा, सूबेदार चंद्रशेखर कुमार मेजर सुंदर शर्मा, एएनओ एनसीसी अधिकारी मुकेश प्रसाद वर्मा, मिथिलेश कुमार, वकारुद्दीन अहमद व अन्य 27 बिहार बटालियन एनसीसी गया के सभी सैनिक एवं असैनिक कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










