फल्गु में आया पानी, अब लेयर आयेगा ऊपर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Jul 2017 1:22 PM (IST)
विज्ञापन

गया : पांच दिनाें से गया में हाे रही मॉनसून की बारिश के बाद गया की लाइफलाइन फल्गु नदी में पानी आ गया. फल्गु बरसाती नदी हाेने की वजह से इसमें सालाेंभर पानी नहीं रहता. झारखंड के हजारीबाग इलाके में अच्छी बारिश हाेने के बाद फल्गु में पानी आ जाता है. इस नदी में पानी […]
विज्ञापन
गया : पांच दिनाें से गया में हाे रही मॉनसून की बारिश के बाद गया की लाइफलाइन फल्गु नदी में पानी आ गया. फल्गु बरसाती नदी हाेने की वजह से इसमें सालाेंभर पानी नहीं रहता. झारखंड के हजारीबाग इलाके में अच्छी बारिश हाेने के बाद फल्गु में पानी आ जाता है.
इस नदी में पानी आ जाने से गरमी में काफी नीचे तक चला गया भू-जल स्तर अब मेनटेन हाे जायेगा. माैसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी में मंगलवार की सुबह साढ़े आठ बजे से बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे तक 107.2 मिलीमीटर बारिश हाेने की जानकारी दी गयी है. बुधवार काे रुक-रुक कर रिमझिम बारिश हाेती रही.
तापमान मंगलवार की तुलना में स्थिर रहा. बुधवार काे अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री व न्यूनतम 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मंगलवार काे अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










