रिटायर्ड डीएसपी यूनुस खान की सड़क हादसे में मौत, गया से पटना जाने के दौरान हुआ हादसा
Published by : Sakshi kumari Updated At : 19 May 2026 10:49 AM
रिटायर्ड डीएसपी यूनुस खान और क्षतिग्रस्त कार की फोटो
शहर के व्हाइट हाउस कालोनी के रहनेवाले रिटायर्ड डीएसपी 66 वर्षीय यूनूस खान की मौत सोमवार की देर रात पटना जिले के मसौढ़ी इलाके में पटना-गया हाइवे पर स्थित नदवां ओपी के नीमा गांव के पास हो गयी थी.
Gaya Accident: शहर के व्हाइट हाउस कालोनी के रहनेवाले रिटायर्ड डीएसपी 66 वर्षीय यूनुस खान की मौत सोमवार की देर रात पटना जिले के मसौढ़ी इलाके में पटना-गया हाइवे पर स्थित नदवां ओपी के नीमा गांव के पास हो गयी थी. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मंगलवार को उनका शव शहर स्थित व्हाइट हाउस कालोनी में लाया गया. परिजनों ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब पांच बजे शहर स्थित करीमगंज कब्रिस्तान में मिट्टी मंजिल की जायेगी.
रिटायर्ड डीएसपी की मौत
रिटायर्ड डीएसपी मूल रुप से औरंगाबाद जिले के पीरू-बनकारा गांव के रहनेवाले थे. लेकिन विगत कई वर्षों से अपने परिवार के साथ गया शहर स्थित व्हाइट हाउस कालोनी में अपने मकान में रहते थे. वह लंबे समय तक गया पुलिस लाइन में सार्जेंट के पद पर भी तैनात रहे. बाद में वह पटना में डीएसपी के पद से रिटायर्ड किये.
कैसे हुआ हादसा
सोमवार की रात रिटायर्ड डीएसपी यूनुस खान अपने भतीजे अतीक रहमान के साथ कार से गया से पटना जा रहे थे. इसी दौरान नदवां ओपी के नीमा गांव के पास ईंट से लदे ट्रैक्टर और कार में टक्कर हो गयी. इससे रिटायर्ड डीएसपी यूनुस खान की मौत हो गयी और उनका भतीजा अतीक रहमान गंभीर रूप से जख्मी हो गया. रिटायर्ड डीएसपी के चार बेटे हैं, जो बेंगलुरु और दिल्ली में रहते हैं. सभी बेटे और अन्य परिजन गया पहुंचेंगे और शाम पांच बजे मिट्टी मंजिल होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sakshi kumari
साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में अपनी करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










