पटना में बेखौफ अपराधी, तेल कारोबारी से लूट लिए 6 लाख, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है. लूट की इस वारदात के बाद पुलिस के अधिकारी इस मामले में कुछ बोलने से परहेज कर रहे हैं.
पटना. राजधानी पटना में अपराध का ग्राफ लगातार ऊपर चढ़ रहा है. बेखौफ अपराधियों ने एकबार फिर लूटकांड को अंजाम दिया है. कारोबारी से हथियार के बल पर 6 लाख रुपए लूट लेने की सूचना है.
घटना पटना सिटी के नदी थाना क्षेत्र स्थित गढ़ोचक इलाके की है. इस घटना के बाद इलाके के व्यवसायियों में खौफ का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की.
जानकारी के अनुसार फतुहा थाना क्षेत्र के देवी चक निवासी तेल कारोबारी दिव्यकांत कुमार बुधवार की देर रात कच्ची दरगाह से तगादा का पैसा लेकर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान नदी थाना क्षेत्र के गढ़ोचक पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर कारोबारी से रुपयों से भरा बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए.
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण एसपी विनीत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली. पुलिस ने मामले अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है. लूट की इस वारदात के बाद पुलिस के अधिकारी इस मामले में कुछ बोलने से परहेज कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




