जमुई में उत्पाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, दो महिला समेत 20 लोग गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जमुई में उत्पाद विभाग की पुलिस ने 20 लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही भारी मात्रा में अंग्रेजी व चुलाई शराब बरामद किया है. पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

बिहार के जमुई में उत्पाद विभाग की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. शराबबंदी कानून का शत-प्रतिशत पालन कराने को लेकर उत्पाद विभाग की टीम जिले भर में लगातार छापेमारी अभियान चला रहा है. इसी क्रम में उत्पाद पुलिस विभाग द्वारा दो महिला तस्कर समेत छह शराब तस्कर और 14 शराबी को गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही भारी मात्रा में अंग्रेजी व चुलाई शराब बरामद किया है. गिरफ्तार सभी तस्कर को बुधवार को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करायी गयी. कोर्ट के द्वारा सभी शराबी को जुर्माने की राशि के साथ छोड़ दिया गया है जबकि तस्कर को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

दो महिला समेत 20 लोग गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार तस्कर की पहचान लछुआड़ थाना क्षेत्र के जाजल गांव निवासी मंटू चौधरी, नौवकाडीह गांव निवासी प्रकाश चौधरी, सिकंदरा थाना क्षेत्र के बसैया गांव निवासी दिनेश यादव, महराजगंज निवासी राजेश कुमार वर्मा, के अलावा सिकंदरा थाना क्षेत्र के मिर्चा गांव निवासी शनिचरी देवी और झाझा थाना क्षेत्र के कानन मुसहरी निवासी मीणा देवी के रूप में हुई है. उत्पाद अधीक्षक संजीव कुमार ठाकुर ने बताया कि शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा जिले के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी अभियान चला कर छह तस्कर और 14 शराबी को गिरफ्तार किया है.

Also Read: औरंगाबाद सांसद और गोह के पूर्व विधायक को नक्सलियों ने दी धमकी, पोस्टर चिपका कर कही ये बात
पुलिस ने पिकअप वैन से शराब किया बरामद

हाजीपुर के बेलसर पुलिस ने मखुआ गांव के पास एक शराब लदी पिकअप वैन को जब्त करते हुए एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार धंधेबाज सुधीर कुमार और उसके अन्य साथी मखुआ की ओर से पिकअप वैन लेकर अपने घर की ओर जा रहे थे. इसी बीच पुलिस ने घेराबंदी कर पिकअप वैन का पीछा करना शुरू कर दिया, लेकिन उसका अन्य साथी अंधेरा का फायदा उठा कर भाग निकले. पुलिस ने मौके से एक बाइक भी जब्त की है. जब पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, तो उसके अंदर बने तहखाने से 47 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन