Darbhanga:बेनीपुर में भगवती के स्कन्दमाता रूप की हुई पूजा-अर्चना

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन शुक्रवार को विभिन्न देवी मंदिरों में भगवती के पंचम स्वरूप स्कन्दमाता की पूजा-अर्चना विधि-विधानपूर्वक की गयी.

विज्ञापन

बेनीपुर. शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन शुक्रवार को विभिन्न देवी मंदिरों में भगवती के पंचम स्वरूप स्कन्दमाता की पूजा-अर्चना विधि-विधानपूर्वक की गयी. इधर, देवी मंदिरों व पूजा पंडालो में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है. पूजा पंडालों को कलाकारों द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है. रंग-बिरंगे बिजली के बल्बों से पंडालों को सजाया जा रहा है. शाम ढलते ही पूरा क्षेत्र जगमग हो जा रहा है. पंडितों के अनुसार 28 सितंबर रविवार को बिल्वाभिमंत्रण, 29 सितंबर को सोमवार को बेलतोड़ी के साथ मातारानी का पट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिया जायेगा. उसी दिन रात्रि में निशा पूजा होगी. 30 सितंबर को महाअष्टमी व्रत, एक अक्तूबर को महानवमी व्रत व त्रिशूलिनी पूजा तथा दो अक्तूबर को अपराजिता पूजन के साथ प्रतिमा विसर्जन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन