Darbhanga News: बड़गांव में अब इ-रिक्शा व ठेला से कचरा लेने पहुंचेंगे कर्मी

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:इ-रिक्शा व हाथ ठेला को बीडीओ ललन कुमार चौधरी व पूर्व मुखिया बादल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया.

विज्ञापन

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान. बड़गांव पंचायत भवन पर सोमवार को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान व स्वच्छ भारत मिशन के तहत इ-रिक्शा व हाथ ठेला को बीडीओ ललन कुमार चौधरी व पूर्व मुखिया बादल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर विदा किया. मौके पर बीडीओ ने स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करते हुए लोगों से घरों के साथ अगल-बगल के क्षेत्रों को भी स्वच्छ रखने की अपील की. कहा कि इस अभियान के तहत सभी परिवार को दो-दो डस्टबिन दिया गया है. इसमें नीले डस्टबिन में सूखा व हरे डस्टबिन में गीला कचरा रखना है. उस कचरे को इ-रिक्शा वाले घर से ले जायेंगे. वहीं पंचायत सचिव जवाहर प्रसाद ने स्वच्छता कर्मियों को टूल किट उपलब्ध कराया. मौके पर पंसस सुजीत कुमार राय, स्वच्छता पर्यवेक्षक राकेश कुमार सिंह, वार्ड सदस्य बटोरन राय, विपिन साहु, मणिकांत पंडित, रामबली राय समेत कई वार्ड सदस्य, स्वच्छता कर्मी व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन