स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन
Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 05 Apr 2025 9:54 PM
अलीनगर हाट मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बेनीपुर जिला स्तरीय पथ संचलन निकाला गया.
अलीनगर. हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार को अलीनगर हाट मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बेनीपुर जिला स्तरीय पथ संचलन निकाला गया. इसमें सबसे पहले संघ संस्थापक डॉ हेडगेवार, द्वितीय सरसंघ चालक गुरुजी व भारत माता के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया. इसके बाद पथ संचलन निकाल जो हाट मैदान से मुख्य चौक पर होते हुए इमामगंज, पिरहौली के रास्ते पुनः आरंभ स्थल पहुंचा. इस दौरान सभी स्वयंसेवक गणवेश में संघ के वाद्य यंत्र घोष पर कदम मिलाते हुए चल रहे थे. इसके बाद संघ का ध्वजारोहरण किया गया. प्रार्थना की गयी. अश्विनी सारंगी के एकल गीत व सामूहिक गीत के बाद विभाग प्रचारक प्रमुख राजेश कुमार ने कहा कि राष्ट्र की सीमा में रहने वाले लोग मूल रूप से हिंदू हैं. यह अलग बात है कि इतिहास की किसी घटना के कारण लोग कुछ अलग रास्ते में चले गए हैं. उनके उपासना स्थल एवं उपासना का तरीका अलग-अलग है. वामपंथी दृष्टि ने अलग तरह का इतिहास रचकर अलग तरह का नैरेटिव खड़ा किया. हम सनातनी उसे नहीं स्वीकार करते. औरंगजेब पर प्रहार करते हुए कहा कि राणा सांगा को हम भूल नहीं सकते. औरंगजेब को चाहने वालों को पराजित कर ही हम लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं. हमें अपना नैरेटिव तैयार करना है और भारत को विश्वगुरु बनाना है. राष्ट्र प्रेम और देशभक्ति के लिए संघ जाना जाता है. कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद चौपाल कर रहे थे. इसमें सह जिला संघ संचालक सुरेश कुमार महतो, जिला कार्यवाह सत्येंद्र प्रसाद सिंह, विभाग कार्यवाह सनोज नायक, मुख्य शिक्षक संतोष कुमार झा, रवींद्र सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह पप्पू, मुनीन्द्र यादव, भाजपा के बिहार प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी बैद्यनाथ प्रसाद यादव, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष लाल मुखिया आदि शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










