दरभंगा: मारपीट, अपहरण और लूटपाट का आरोप, पीड़ित युवक ने थाने में दी शिकायत

Updated:
विज्ञापन
Youth alleges kidnapping and assault in Kusheshwarsthan

कुशेश्वरस्थान के इटहर गांव में एक युवक ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट, अपहरण और लूटपाट का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी से संतोष पोद्दार की रिपोर्ट

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान पूर्वी के नदी थाना क्षेत्र स्थित इटहर गांव के एक युवक ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट, अपहरण और लूटपाट का गंभीर आरोप लगाया है. मामले को लेकर पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.

सुबह गांव से जबरन उठाने का आरोप

पीड़ित युवक प्रणव कुमार (19) ने आवेदन में बताया है कि कुछ दिन पहले गांव के कुछ लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी.

आरोप है कि 14 मई की सुबह करीब चार बजे कुछ युवक वहां पहुंचे और जबरन उसे पकड़ लिया. पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की, नस में इंजेक्शन लगाया और जबरन वाहन पर बैठाकर दूसरे स्थान पर ले गए.

युवक ने बताया कि वहां भी उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया और डराने-धमकाने का प्रयास किया गया.

नकद और अंगूठी छीनने की शिकायत

पीड़ित का कहना है कि जब उसे होश आया तो उसने शोर मचाया. आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग वहां पहुंचे, जिसके बाद वह किसी तरह जान बचाकर भाग निकला.

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने उसकी जेब से नकद रुपये, सोने की अंगूठी और अन्य सामान भी छीन लिया. विरोध करने पर दोबारा मारपीट की गई.

पीड़ित ने मिथलेश राय, अंकुश कुमार समेत कई लोगों को नामजद करते हुए सुरक्षा की मांग की है.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

स्थानीय लोगों के अनुसार घटना की सूचना मिलने पर नदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी. ग्रामीणों का दावा है कि पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर उसके मोबाइल में मौजूद कुछ मैसेज भी देखे.

हालांकि, ग्रामीणों ने मामले में कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी जताई है. वहीं पीड़ित का आरोप है कि मामला दबाने के लिए दूसरे पक्ष की ओर से भी आवेदन दिया गया है.

थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन