दरभंगा: नदी में डूबने से 9 वर्षीय बच्ची की मौत, गांव में पसरा मातम
Published by : Aniket Kumar Updated At : 19 May 2026 10:30 AM
प्रतीकात्मक फोटो
Darbhanga News: बिरौल थाना क्षेत्र स्थित कटैया टोला में नदी में नहाने के दौरान 9 वर्षीय बच्ची शीतल कुमारी की डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद गांव में मातम पसरा है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है. पढे़ं पूरी खबर…
दरभंगा के बिरौल से शंकर सहनी की रिपोर्ट
Darbhanga News: दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. कटैया टोला में सोमवार शाम नदी में नहाने के दौरान एक मासूम बच्ची की डूबने से मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
बच्चों के साथ नहाने गई थी शीतल
मृत बच्ची की पहचान लदहो पंचायत के कटैया टोला निवासी लालटून सहनी की 9 वर्षीय पुत्री शीतल कुमारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सोमवार शाम करीब पांच बजे शीतल मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ नदी में नहाने गई थी.
खेलते-खेलते गहरे पानी में चली गई
ग्रामीणों के अनुसार, नदी में नहाने के दौरान खेल-खेल में शीतल अचानक गहरे पानी में पहुंच गई. साथ में मौजूद बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी और बच्ची नदी में डूब चुकी थी.
पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए
घटना की सूचना मिलते ही बिरौल थानाध्यक्ष चंद्रमणि पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. ग्रामीणों की मदद से बच्ची के शव को नदी से बाहर निकाला गया. आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच दरभंगा भेज दिया गया.
इकलौती बहन थी शीतल
परिजनों ने बताया कि शीतल अपने दो भाइयों की इकलौती बहन थी. हादसे के बाद मां फोटो देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में शोक और मायूसी का माहौल बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aniket Kumar
अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










