ePaper

केंद्रीय कृषि मंत्री 23 को आयेंगे दरभंगा, मिथिला मखान के किसानों से करेंगे बात

Updated at : 22 Feb 2025 6:00 AM (IST)
विज्ञापन
Shivraj Singh Chouhan In Prabhat Khabar

Shivraj Singh Chouhan In Prabhat Khabar

Mithila Makhan: केंद्रीय कृषि मंत्री राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र पर प्रस्तावित कार्यक्रम सह किसान संगोष्ठी में हिस्सा लेंगे. किसानों को संबोधित करेंगे.

विज्ञापन

Mithila Makhan: दरभंगा. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी 23 फरवरी को दरभंगा आ रहे हैं. उनके साथ बिहार के उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी भी उपस्थित रहेंगे. इस क्रम में केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान केंद्र पर प्रस्तावित कार्यक्रम सह किसान संगोष्ठी में हिस्सा लेंगे. किसानों को संबोधित करेंगे. इसकी तैयारी को लेकर शुक्रवार को कृषि विभाग एवं मखाना अनुसंधान केंद्र के अधिकारियों के साथ सांसद सह लोकसभा में भाजपा के सचेतक गोपालजी ठाकुर ने केंद्र का जायजा लिया.

सांसद ने की पदाधिकारियों के साथ समीक्षा

सांसद गोपालजी ठाकुर ने वहां के पदाधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की. इस मौके पर केंद्र के वैज्ञानिक डॉ मनोज कुमार, प्रभारी डॉ इंदुशेखर, संदीप यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ समीर वर्मा, नाबार्ड की जिला प्रबंधक डॉ राजनंदिनी, जाले कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ दिव्यांशु शेखर सहित कई अधिकारी इस दौरान मौजूद थे. सांसद ने अधिकारियों से कहा कि केंद्रीय बजट में मखाना बोर्ड की घोषणा के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान तथा उप मुख्यमंत्री चौधरी का पहला कार्यक्रम अनुसंधान केंद्र पर होने जा रहा है, इसलिए इसकी गूंज देश स्तर तक पहुंचाने की जरूरत है.

मखाना बोर्ड का होना है गठन

गोपालजी ठाकुर ने अधिकारियों से कहा कि अब मखाना बोर्ड का गठन होना है. इसके आलोक में मखाना खेती के क्षेत्र विस्तार के लिए व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार तथा जागरूकता की जरूरत है. दरभंगा में अनुसंधान केंद्र में उन्नत बीजों की उपलब्धता को भी सुनिश्चित करना होगा. मौके पर भाजपा के दरभंगा दक्षिणी जिलाध्यक्ष विनय पासवान, सोनी पूर्वे, बबलू पंजियार, गोपाल चौधरी, पिंटू झा, विकास विवेक चौधरी, अश्विनी साह, आशुतोष झा, पुरुषोत्तम सिंह आदि भी मौजूद थे.

Also Read: देश को भाया नीतीश कुमार का बिहार मॉडल, स्कूली शिक्षा व्यवस्था में आया बुनियादी बदलाव

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन