डबल मर्डर केस में दो हत्यारोपित पुलिस रिमांड पर

Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 21 Mar 2025 10:00 PM

विज्ञापन

डबल मर्डर केस में हत्यारोपितों को पुलिस ने दो दिनों की रिमांड पर लिया है.

विज्ञापन

जाले. डबल मर्डर केस में हत्यारोपितों को पुलिस ने दो दिनों की रिमांड पर लिया है. उन दोनों से पूछताछ की जा रही है. इस दौरान दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्याकांड के दौरान लूटी गयी मृतकों की दोनों बाइक बरामद कर ली है. पुलिसिया पूछताछ चल ही रही है. जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष ने गत 17 फरवरी को हुए डबल हत्याकांड के आरोपित सीतामढ़ी जिला के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बसंतपुर निवासी सरोज सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार सिंह उर्फ आयुष कुमार उर्फ आशु की रिमांड कोर्ट से मांगी थी. न्यायालय ने दो दिनों का रिमांड दिया है. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 20 मार्च की देर रात दोनों मृतकों की का बजाज कम्पनी की सिल्वर रंग की पल्सर व हीरो कम्पनी की लाल रंग की ग्लैमर बाइक आवापुर स्थित एक झाड़ी से बरामद कर ली है. दोनों बाइक का नंबर प्लेट उखड़ा हुआ था. सनद रहे कि गत 16 फरवरी की देर रात सीतामढ़ी जिला के पुपरी थाना क्षेत्र के गंगटी निवासी मो. चांद व भांजा मो. इबरान नद्दाफ की दो बाइक छीनकर उनकी हत्या कर शव को नग्नावस्था में दरभंगा-सीतामढ़ी रेलखंड पर चंदौना हॉल्ट व खेसर रेल समपार के बीच रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया था. इस डबल मर्डर केस में एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 दिनों के भीतर घटना में संलिप्त दोनों अप्राथमिकी अभियुक्तों को मृतक के जले हुए दो बेल्ट के बकलस, घटना में प्रयुक्त बाइक व दो मोबाइल के साथ चंदौना सीमा पर दबोच लिया था. पूछताछ में दोनों आरोपितों ने हत्या का मुख्य कारण बाइक की छिनतई का साक्ष्य छिपाना बताया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन