Darbhanga News: शृंगार दुकान संचालक की डिक्की से तीन बदमाशों ने उड़ा लिए 23 हजार

Updated at : 20 Feb 2025 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: शृंगार दुकान संचालक की डिक्की से तीन बदमाशों ने उड़ा लिए 23 हजार

Darbhanga News:भालपट्टी थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर बरही टोल पुल के पास बुधवार रात करीब 9.30 बजे लूट की वारदात हुई.

विज्ञापन

Darbhanga News: सदर. भालपट्टी थाना क्षेत्र में एनएच-27 पर बरही टोल पुल के पास बुधवार रात करीब 9.30 बजे लूट की वारदात हुई. घात लगाए तीन बदमाशों ने सकरी के एक व्यवसायी की बाइक की डिक्की से 23 हजार रुपये लेकर फरार हो गए. यह इलाका भालपट्टी और सकरी थाना के बॉर्डर पर अवस्थित है. इससे पुलिस की कार्रवाई में भी समन्वय की आवश्यकता पड़ी. लूट के शिकार व्यवसायी की पहचान भालपट्टी निवासी विदेश्वर ठाकुर के पुत्र कैलाश ठाकुर के रूप में हुई. कैलाश सकरी बाजार में शृंगारम् नामक दुकान चलाते हैं. रोजाना की तरह बुधवार को भी अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. रास्ते में बरही पुल के पास उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की. लघुशंका करने लगे. इसी दौरान पहले से घात लगाए तीन बदमाश वहां पहुंचे और उनकी बाइक की डिक्की खोलकर उसमें रखे 23 हजार रुपये निकाल लिए. जब तक व्यवसायी कुछ समझ पाते बदमाश तेजी से मौके से फरार हो गए. कैलाश ठाकुर ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही भालपट्टी थानाध्यक्ष रवि कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. वहीं सकरी थाना पुलिस भी मामले की छानबीन के लिए मौके पर पहुंची. हालांकि अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिल सका. गुरुवार को व्यवसायी कैलाश ठाकुर ने थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. भालपट्टी थानाध्यक्ष चौधरी ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है. सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन