शूटिंग के दौरान घायल हुए एक्टर राम चरण, लगे चार टांके

Updated:
विज्ञापन
Ram Charan injured peddi shoot eyebrow stitches health update

एक्टर राम चरण

Ram Charan: राम चरण फिल्म पेड्डी की शूटिंग के दौरान घायल हो गए. पहले खबर सामने आई कि उनके आंख में गंभीर चोट आई है, लेकिन बाद में पता चला कि चोट आइब्रो के पास लगी है. राम चरण को चार टांके लगे हैं. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

Ram Charan: कभी-कभी फिल्मों की शूटिंग जितनी शानदार दिखती है, उतनी ही जोखिम भरी भी होती है. ऐसा ही कुछ हुआ साउथ सुपरस्टार राम चरण के साथ, जिनकी फिल्म पेड्डी के सेट पर एक हादसा हो गया. राम चरण इन दिनों डायरेक्टर बुची बाबू सना की फिल्म पेड्डी की शूटिंग में व्यस्त हैं. 24 मार्च 2026 को एक खतरनाक एक्शन सीन शूट करते वक्त अचानक हादसा हो गया, जिसमें राम चरण घायल हो गए.

राम चरण को लगे चार टांके

शुरुआत में खबर आई कि उनकी आंख में गंभीर चोट लगी है, जिससे फैंस काफी परेशान हो गए. लेकिन बाद में उनकी टीम ने साफ किया कि चोट आंख में नहीं, बल्कि आइब्रो के पास लगी थी. टीम के मुताबिक, चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी, हालांकि एहतियात के तौर पर चार टांके लगाए गए. सबसे दिलचस्प बात यह रही कि राम चरण ने ज्यादा ब्रेक नहीं लिया और जल्द ही शूटिंग पर लौट आए.

पवन कल्याण ने जताई चिंता

आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी और राम चरण के जल्द ठीक होने की कामना की.

फिल्म में क्या होगा खास?

पेड्डी एक हाई-ऑक्टेन स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसमें दमदार एक्शन के साथ इमोशनल कहानी भी देखने को मिलेगी. इस फिल्म में जान्हवी कपूर भी नजर आएंगी और पहली बार राम चरण के साथ उनकी जोड़ी बड़े पर्दे पर दिखेगी. अगर सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा, तो पेड्डी 30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है.

यह भी पढे़ं: सेट पर इलाज करने पहुंचे डॉक्टर को धुरंधर 2 में मिला रोल, सेल्फी ने बदल दी किस्मत

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola