सेट पर इलाज करने पहुंचे डॉक्टर को धुरंधर 2 में मिला रोल, सेल्फी ने बदल दी किस्मत

Updated:
विज्ञापन

धुरंधर 2 में रणवीर सिंह और दाहिने साइड में डॉ. का किरदार निभाने वाले सन्नी

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की शूटिंग के दौरान डॉक्टर सनी अशोक को अचानक फिल्म में रोल मिल गया. अर्जुन रामपाल का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर को रणवीर सिंह की एक सेल्फी ने फिल्म का हिस्सा बना दिया. जानिए यह इंटरेस्टिंग स्टोरी…

विज्ञापन

Dhurandhar 2: कभी-कभी किस्मत ऐसे मौके दे देती है, जिसकी किसी को उम्मीद भी नहीं होती. ऐसा ही एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है फिल्म धुरंधर: द रिवेंज की शूटिंग से, जहां एक डॉक्टर को अचानक फिल्म में रोल मिल गया. कलाख गांव के सरकारी हेल्थ सेंटर में तैनात डॉ. सन्नी अशोक को 8 जुलाई 2025 को फिल्म के सेट पर बुलाया गया था. एक एक्शन सीन के दौरान अर्जुन रामपाल के सिर में चोट लग गई थी. हालात थोड़े गंभीर लग रहे थे, लेकिन डॉ. अशोक ने जांच के बाद बताया कि चोट ज्यादा खतरनाक नहीं है. इससे पूरी टीम ने राहत की सांस ली.

विज्ञापन

एक सेल्फी ने बदल दी किस्मत

कुछ दिनों बाद जब शाहनेवाल एयरपोर्ट पर शूटिंग चल रही थी, तब डॉ. अशोक फिर सेट पर पहुंचे. इस बार उन्होंने रणवीर सिंह के साथ एक फोटो लेने की इच्छा जताई. रणवीर ने मजाकिया अंदाज में कहा, “सिर्फ फोटो क्यों, आपको फिल्म में ही ले लेते हैं.” पहले तो डॉक्टर को लगा कि ये मजाक है, लेकिन बात सच निकली.

डायरेक्टर ने तुरंत दे दिया रोल

डायरेक्टर आदित्य धर को यह आइडिया पसंद आ गया और उन्होंने तुरंत डॉ. अशोक को एक छोटा रोल दे दिया. फिल्म में डॉ. अशोक एक ऐसे सीन में नजर आते हैं, जहां घायल हीरो को एयरपोर्ट पर मेडिकल मदद दी जाती है. खास बात यह रही कि उनका शॉट एक ही टेक में ओके हो गया. डायरेक्टर ने उनकी एक्टिंग की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बिल्कुल नेचुरल एक्टिंग की और कैमरे की तरफ देखे बिना एक असली डॉक्टर की तरह बर्ताव किया.

यह भी पढे़ं: बिना बनियान का कुर्ता पहनने पर ट्रोल हुआ ये एक्टर, मांगनी पड़ी माफी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola