मयनागुड़ी में भावुक हुईं ममता बनर्जी, कहा- बीजेपी ने आज वोट छीना है, कल नागरिकता भी छीन लेगी

Updated at : 25 Mar 2026 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
Mamata Banerjee Maynaguri Rally West Bengal Assembly Election 2026

उत्तर बंगाल के मयनागुड़ी में जनसभा को संबोधित करतीं बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी.

Mamata Banerjee Mainaguri Rally: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मयनागुड़ी की रैली में भाजपा और चुनाव आयोग पर लोकतंत्र विरोधी होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि SIR के जरिये राजबंशियों और महिलाओं को निशाना बनाया जा रहा है.

विज्ञापन

Mamata Banerjee Mainaguri Rally: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के महासंग्राम का शंखनाद करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को उत्तर बंगाल के मयनागुड़ी में हुंकार भरी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गढ़ माने जाने वाले इस क्षेत्र में ‘दीदी’ ने सीधे तौर पर केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग को निशाने पर लिया. ममता बनर्जी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर आज लोगों से वोट देने का अधिकार छीना जा रहा है. अगला कदम एनआरसी (NRC) के जरिये नागरिकता छीनना होगा.

हम विदेशी नहीं, पहले आप अपनी नागरिकता साबित करें – ममता बनर्जी

जलपाईगुड़ी के मयनागुड़ी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने भाजपा पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने कहा- जो लोग दशकों से इस धरती पर रह रहे हैं, भाजपा उन्हें विदेशी कह रही है. हमसे नागरिकता का सबूत मांगने वालों को पहले खुद साबित करना चाहिए कि वे इस देश के नागरिक हैं.

SIR और 220 मौतों का दावा

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में सुधार (SIR) की प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि नवंबर से अब तक एसआईआर की उलझनों के कारण बंगाल में 220 लोगों की मौत हो चुकी है. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि जान-बूझकर राजबंशी समुदाय और महिलाओं के नाम सूची से हटाये जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि एक महिला का नाम हटाना पूरी नारी शक्ति का अपमान है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चुनाव आयोग पर अविश्वास और ‘वकील’ वाली सलाह

लोकतंत्र और संविधान के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए तृणमूल कांग्रेस ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को एक अनोखी सलाह दी. उन्होंने कहा- मुझे भाजपा और निर्वाचन आयोग पर भरोसा नहीं है. हमारे उम्मीदवार नामांकन दाखिल करते समय अपने साथ वकील लेकर जायें, ताकि असम की तरह कोई दस्तावेज खारिज न हो सके.

सिलेंडर मिलने में लगेंगे 35 दिन, लोग खाना कैसे पकायेंगे?

बंगाल की चीफ मिनिस्टर ने बढ़ती महंगाई और ईंधन की कीमतों को लेकर भी केंद्र को घेरा. उन्होंने दावा किया कि नये नियमों के तहत एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग के बाद उसे मिलने में 35 दिन लग सकते हैं. इसके साथ ही उन्होंने अपनी सरकार की ‘लक्ष्मी भंडार’, ‘स्वास्थ्य साथी’ और ‘मुफ्त राशन’ जैसी योजनाओं को अपना असली रिपोर्ट कार्ड बताया.

Mamata Banerjee Mainaguri Rally: उत्तर बंगाल की जनता से ममता की भावुक अपील

वर्ष 2019 के बाद से भाजपा के गढ़ बने उत्तर बंगाल में अपनी जमीन तलाशते हुए ममता बनर्जी भावुक दिखीं. उन्होंने कहा- केंद्र ने मुझसे सब कुछ छीन लिया है, अब मेरे पास सिर्फ बंगाल की जनता बची है. उन्होंने चाय बागान श्रमिकों और किसानों के लिए फसल बीमा की घोषणाओं को दोहराते हुए टीएमसी को वोट देने की अपील की.

इसे भी पढ़ें

बंगाल में नमाज की आजादी, पूजा के लिए कोर्ट के चक्कर, दक्षिणेश्वर से नितिन नबीन का ममता बनर्जी सरकार पर वार

नक्सलबाड़ी में ममता बनर्जी- SIR के नाम पर 8 लाख नाम हटाये, NRC और डिटेंशन कैंप पर दी चेतावनी

चुनाव आयोग की वेबसाइट में तकनीकी गड़बड़ी, ‘विचाराधीन’ हुए बंगाल के करोड़ों वोटर, TMC ने साधा निशाना

I-PAC केस में सुप्रीम कोर्ट ने कपिल सिब्बल से पूछा- अगर केंद्र में आपकी सरकार होती तो आप क्या करते?

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola