सोने से पहले की ये 3 गलतियां धीरे-धीरे बर्बाद कर रही हैं आपकी नींद और जिंदगी, समय रहते बदलाव जरूरी

Updated at : 25 Mar 2026 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
Night Habits Before Sleep

सोने से पहले की जाने वाली गलतियां Pic Credits: iStock

Night Habits Before Sleep: रात की कुछ आदतें आपकी सेहत और मूड दोनों को नुकसान पहुंचा सकती हैं. अगर आप सच में अपनी लाइफ में पॉजिटिव और रिफ्रेशिंग बदलाव चाहते हैं, तो इन आसान सुधारों को अपनाकर फर्क खुद महसूस करें वह भी बिना किसी मेहनत के.

विज्ञापन

Night Habits Before Sleep: अगर आप भी हर सुबह उठते ही थकान, चिड़चिड़ापन और अजीब सा भारीपन महसूस करते हैं, तो इसकी वजह सिर्फ दिनभर की भागदौड़ नहीं, बल्कि रात की कुछ गलत आदतें भी हो सकती हैं. अक्सर सोने से पहले हम अनजाने में ऐसी चीजें करते हैं, जो न सिर्फ हमारी नींद की क्वालिटी खराब करती हैं, बल्कि समय रहते इन्हें न सुधारा जाए तो यह हमारी सेहत और मानसिक स्थिति पर भी असर डालती हैं. अच्छी बात यह है कि जैसे ही आप इन आदतों को बदलना शुरू करते हैं, आपकी नींद के साथ-साथ पूरी जिंदगी भी बेहतर होने लगती है. आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही 3 आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको जल्द से जल्द सुधार लेना चाहिए. चलिए, इन्हें विस्तार से जानते हैं.

सोने से पहले मोबाइल चलाने की आदत

आजकल ज्यादातर लोगों की यह आदत होती है कि रात को सोने से पहले वे काफी देर तक स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते रहते हैं. सोने से पहले ज्यादा देर तक सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना या वीडियोज देखना आपकी नींद की सबसे बड़ी दुश्मन है. स्मार्टफोन के स्क्रीन से निकलने वाली ब्लू लाइट आपके दिमाग को काफी देर तक एक्टिव रखती है जिस वजह से आपको नींद भी देर से आती है. अगर आप बेहतर और सुकून भरी नींद पाना चाहते हैं तो सोने से करीबन आधे घंटे पहले से ही स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना बंद कर दें. बेहतर होगा कि आप इस समय को किताबें पढ़ने में या फिर लाइट म्यूजिक सुनकर एन्जॉय करें.

यह भी पढे: पहली मुलाकात में ही बनाएं दमदार इम्प्रेशन, कॉन्फिडेंट और स्मार्ट दिखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

नेगेटिव थिंकिंग और टेंशन को दूर रखें

काफी लोगों की यह आदत होती है कि वे रात को सोते समय, दिनभर की चीजों को सोचने लगते हैं या फिर जरूरत से ज्यादा टेंशन लेने लगते हैं. जब आप ऐसा करते हैं तो आपका दिमाग शांत नहीं होता और नींद भी बार-बार टूटती रहती है. जब आप रात को सोने घुसे तो पहले अपने दिमाग को अच्छे से शांत कर लें. डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज और अच्छी चीजों के बारे में सोचकर आप अपने दिमाग को काफी हद तक शांत कर सकते हैं.

हैवी डिनर करने से बचें

रात को सोने से पहले आपको कभी भी हैवी डिनर या फिर फ्राइड चीजें नहीं खानी चाहिए. इस तरह की चीजें आपके डाइजेशन पर काफी बुरा असर डालती हैं. जब आप रात को इस तरह की चीजें खाते हैं तो आपका पेट भारी लगता है एयर नींद आने में भी दिक्कत होती है. अगर आप एक गहरी और सुकून भरी नींद चाहते हैं तो सोने से कम से कम 2 से 3 घंटे पहले हल्का डिनर कर लें. इससे आपका शरीर डिनर को आराम से डाइजेस्ट कर पाएगा और आपको नींद भी बेहतर आएगी.

यह भी पढे: क्या सोशल मीडिया धीरे-धीरे आपके रिश्ते को कर रहा है खराब? सच्चाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola