Darbhanga News: हत्या व आर्म्स एक्ट के आरोपित ने न्यायालय में किया सरेंडर

Updated at : 21 Feb 2025 10:27 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: हत्या व आर्म्स एक्ट के आरोपित ने न्यायालय में किया सरेंडर

Darbhanga News:हत्या व आर्म्स एक्ट के आरोपित खगेंद्र नारायण सिंह उर्फ सोनू ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. हत्या व आर्म्स एक्ट के आरोपित खगेंद्र नारायण सिंह उर्फ सोनू ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया है. वह पतोर थाना क्षेत्र के खैरा का निवासी है. एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि सोनू जिला के टॉप टेन बदमाश में शामिल है. हत्या व आर्म्स एक्ट के मामले में वह विगत ढाई वर्ष से फरार चल रहा था. उन्होंने बताया कि पतोर थाना क्षेत्र में अगस्त 2022 में विशाल कुमार झा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. दस अगस्त 2022 को पतोर थाना में मामला दर्ज किया गया था. कांड को अंजाम देने में तीन बदमाश शामिल थे. इस मामले में सोनू की तलाश पुलिस को थी. घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था. मामला दर्ज होने के बाद थाना व डीआइयू की टीम उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी. पुलिस की लगातार दबिश के कारण उसने न्यायालय में सरेंडर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन