छिनतई वाले मामले में तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Jun 2024 11:55 PM

विज्ञापन

दो महिलाओं से सोने का आभूषण छिनतई वाले मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है.

विज्ञापन

दरभंगा. लहेरियासराय थाना क्षेत्र में दो दिन में दो महिला से सोने का आभूषण छिनतई वाले मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है. टेक्निकल सेल की टीम तीनों युवकों से लहेरियासराय थाना में पूछताछ कर रही है. हालांकि पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है. बता दें कि दो दिन पूर्व बलभद्रपुर स्थित मॉर्निंग वॉक के दौरान एक प्रसिद्ध चिकित्सक की मां के गले से सोने की चेन बाइक सवार छीनकर फरार हो गए थे. वही एक अन्य महिला से समाहरणालय रोड स्थित से मॉर्निंग वॉक के दौरान सोने का आभूषण छीनकर फरार हो गये थे. दोनों मामले को लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने गंभीरता से लिया है. हालांकि हिरासत के लिए गए बदमाशें के बारे में कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन