Darbhnaga : लनामिवि में सिंडिकेट की बैठक आज

Edited by SATISH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

लनामिवि में सिंडिकेट की बैठक 19 जुलाई की शाम पांच बजे से कुलपति के आवासीय कार्यालय के सभाकक्ष में बुलाई गई है.

विज्ञापन

दरभंगा. लनामिवि में सिंडिकेट की बैठक 19 जुलाई की शाम पांच बजे से कुलपति के आवासीय कार्यालय के सभाकक्ष में बुलाई गई है. इससे पूर्व सिंडिकेट की बैठक जनवरी में हुई थी. कुलपति के आदेश से कुलसचिव द्वारा जारी सूचना में सदस्यों से अनुरोध किया गया है कि निर्धारित तिथि को ससमय बैठक में भाग लेने की कृपा करें. यह भी कहा गया है कि कार्य-सूची बैठक शुरू होने से पूर्व सदस्यों को हस्तगत करा दी जाएगी. बिना कार्य सूची दिये ही बैठक में आमंत्रित करना शिक्षाकर्मियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. जानकर इसे प्रावधान के विपरीत बता रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन