Darbhanga News: अवैध वसूली के आरोप सही मिलने पर संविदाकर्मी की सेवा समाप्त
जिलाधिकारी,( दरभंगा) कौशल कुमार
Darbhanga News: दरभंगा के तारडीह अंचल कार्यालय में कार्यरत संविदा कार्यालय परिचारी देवेन्द्र झा की सेवा घूसखोरी के आरोप में समाप्त कर दी गई. वायरल वीडियो और जांच रिपोर्ट में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद डीएम ने यह कार्रवाई की. जानिए खबर विस्तार से...
दरभंगा से राजकुमार रंजन की रिपोर्ट
Darbhanga News: दरभंगा डीएम कौशल कुमार ने तारडीह अंचल कार्यालय में कार्यरत संविदा कार्यालय परिचारी देवेन्द्र झा की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में उनसे कथित तौर पर अवैध राशि के लेन-देन की बातचीत और राशि लेते हुए दिखाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई.
वायरल वीडियो के बाद हुई जांच
डीएम ने बताया कि वायरल वीडियो के अवलोकन और संबंधित प्रतिवेदन की समीक्षा के बाद प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हुआ कि संविदा कर्मी द्वारा अवैध राशि की मांग और राशि प्राप्त करने का आरोप सही है. इसके बाद पूरे मामले की जांच कराई गई.
सीओ की रिपोर्ट में आरोप सही पाए गए
तारडीह के सीओ द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रतिवेदन और वीडियो सामग्री के परीक्षण के बाद पाया गया कि संबंधित कर्मी का आचरण सरकारी सेवा एवं संविदा व्यवस्था के मानकों के अनुरूप नहीं है. मामले की गंभीरता को देखते हुए उनका संविदा नियोजन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया.
भ्रष्टाचार के मामलों पर सख्त कार्रवाई
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्यों में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी. ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वाले कर्मियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










