Darbhanga News: नगर निगम परिसर में मतदाता सूची के प्रारूप पर दावा-आपत्ति के लिए विशेष कैंप खुला
Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 02 Aug 2025 10:39 PM
Darbhanga News:आम नागरिकों को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस अवधि में मिशन मोड में विशेष कैंप कार्य करेगा.
Darbhanga News: दरभंगा. विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के बाद प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची को लेकर दावा एवं आपत्ति के लिये नगर निगम परिसर में विशेष कैम्प सह वोटर फैसिलिटेशन सेंटर का डीएम कौशल कुमार एवं मेयर अंजुम आरा ने फीता काटकर शुभारंभ किया गया. दावा-आपत्ति 01 सितंबर की जा सकेगी. आम नागरिकों को सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस अवधि में मिशन मोड में विशेष कैंप कार्य करेगा. कैंप सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक खुला रहेगा. कैंप में कोई भी मतदाता किसी भी प्रकार के दावा- आपत्ति आवेदन एवं दस्तावेज जमा कर सकते हैं. बताया कि फॉर्म 06 नये मतदाता पंजीकरण के लिए, फॉर्म 07 मतदाता सूची में नाम विलोपन के लिये फार्म 08 स्थान्तारण, प्रविष्टियों में सुधार व पीडब्लूडी निर्वाचक के रूप में चिह्नित करने के लिये है. विशेष कैम्प की नियमित निगरानी एवं अनुश्रवण जिला स्तर पर गठित जिला संपर्क केंद्र सह जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से किया जाएगा. डीएम ने शुभारंभ के पश्चात कैम्प का निरीक्षण किया तथा निर्वाचन कार्य में लगे पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. लोगों से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम, पता, उम्र आदि की सही प्रविष्टि सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय भागीदारी करें. लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने का यह महत्वपूर्ण अवसर है. सभी पात्र नागरिकों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अपने मताधिकार के प्रति सजग होना चाहिए. मौके पर उप महापौर नाजिया हसन, नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, उपनगर आयुक्त आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










