Darbhanga News: दिव्यांग छात्र-छात्राओं की जांच शिविर कल

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:दोघरा में आगामी छह जनवरी को छह से 14 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए जांच शिविर लगायी जायेगी.

विज्ञापन

Darbhanga News: जाले. राजकीय बुनियादी विद्यालय दोघरा में आगामी छह जनवरी को छह से 14 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए जांच शिविर लगायी जायेगी. बीइओ प्रमोद कुमार ठाकुर ने सूचना देते हुए बताया कि बिहार शिक्षा परियोजना के तहत समावेशी शिक्षा संभाग के सहयोग से लगनेवाली इस शिविर में दिव्यांग छात्र-छात्राओं को जांच कर उन्हें सहाय्य उपकरण उपलब्ध कराने के लिए चिन्हित किया जाएगा. इसमें अस्थि, श्रवण, दृष्टि एवं बौद्धिक दिव्यांगों की जांच की जाएगी. बीइओ ने क्षेत्र के अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने दिव्यांग बच्चों को जांच शिविर में लेकर पहुंचे. उन्होंने अभिभावकों से 40 प्रतिशत अथवा उससे अधिक का दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, यूडीआइडी कार्ड की छायाप्रति, बच्चे के आधार कार्ड की छायाप्रति, दिव्यांगता दर्शाने वाले तीन पासपोर्ट साइज फोटो तथा विद्यालय का नाम और कक्षा की जानकारी साथ लाने के लिए कहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन