Darbhanga News : लक्ष्य के अनुरूप अब तक हुए कार्य के बावत 48 घंटे में दें प्रतिवेदन: हिमांशु

Edited by GAJENDRA KUMAR
Updated:
विज्ञापन

प्रमंडल स्तर पर विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

दरभंगा. प्रमंडल स्तर पर विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में हुई. इसमें पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग व भवन निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंताओं के साथ विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गयी. इस दौरान आयुक्त ने संबंधित अभियंताओं को विभागों से संबंधित योजनाओं की वर्तमान स्थिति, कार्यरत योजनाओं का विवरण, निर्धारित समय-सीमा, लक्ष्य के अनुरूप अबतक हुई प्रगति का प्रतिशत तथा शेष कार्यों का स्पष्ट प्रतिवेदन 48 घंटे के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. आयुक्त ने अभियंताओं से योजनाओं का क्रियान्वयन ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने को कहा. उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए. सड़कों के निर्माण व मरम्मत से संबंधित योजनाओं की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने कहा कि जहां-जहां सड़क निर्माण के दौरान पुल-पुलिया की आवश्यकता है. वहां समयपर पुल-पुलिया का निर्माण किया जाना है. ताकि आनेवाले समय में जलजमाव की समस्या उत्पन्न न हो और आमजनों को आवागमन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो. आयुक्त द्धारा मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं से संबंधित सभी योजनाओं की गहन समीक्षा करने को कहा गया. उन्होंने इन घोषणाओं के तहत स्वीकृत योजनाओं में अबतक क्या प्रगति हुई है. किन योजनाओं पर कार्य प्रारंभ हो चुका है, किन योजनाओं में विलंब हो रहा है, इसका विस्तृत प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. कहा कि इन योजनाओं की प्रगति से संबंधित नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी. मौके पर आयुक्त के सचिव सह उप निदेशक खाद्य सुशील कुमार मिश्र, क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी सह क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी आकाश ऐश्वर्य सहित तीनों जिला के अभियंता वं अधीनस्थ अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GAJENDRA KUMAR

लेखक के बारे में

By GAJENDRA KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन