Darbhanga:एलसीएस कॉलेज में प्रधानाचार्य के खिलाफ धरना तीसरे दिन जारी

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

सरकारी अनुदान की राशि कॉलेज में पड़ी हुई है.

विज्ञापन

दरभंगा. शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ, लोहिया चरण सिंह महाविद्यालय के तत्वाधान में चार सूत्री मांगों के समर्थन में प्रधानाचार्य कार्यालय के समक्ष चल रहा बेमियादी धरना शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा. प्रभारी प्रधानाचार्य के विरुद्ध चल रहे आंदोलन का नेतृत्व करते हुए संघ के अध्यक्ष डॉ रामबाबू आर्य ने कहा कि शिक्षक और कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है. सरकारी अनुदान की राशि कॉलेज में पड़ी हुई है. प्रभारी प्रधानाचार्य बिना किसी सूचना के गायब हैं. उपाध्यक्ष डॉ दयानाथ ने कहा कि वेतन और पेंशन की राशि में इसी माह से बढ़ोतरी की जाए. महासचिव डॉ श्याम यादव ने कहा कि शासी निकाय के सचिव को चाहिए कि अविलंब वैकल्पिक व्यवस्था कर वेतन, पेंशन और अनुदान की राशि का भुगतान करे. धरनार्थियों में उपाध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार पासवान, डॉ बिंदेश्वर यादव, डॉ जयप्रकाश सिंह, डॉ रमेंद्र कुमार रवि, हुकुमदेव यादव, वीरेंद्र यादव आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन