Darbhanga News: खिराई नदी पर खनुआ में बना प्रोटेक्शन वाल क्षतिग्रस्त

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 12 Oct 2025 9:51 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:पिछले दिनों क्षेत्र के साथ नेपाल के तराई क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश से खिरोई नदी उफान मार रही है.

विज्ञापन

Darbhanga News: जाले. पिछले दिनों क्षेत्र के साथ नेपाल के तराई क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश से खिरोई नदी उफान मार रही है. जलस्तर में लगातर वृद्धि हो रही है. इस कारण खिरोई नदी पर बना खनुआ पुल का प्रोटेक्शन वाल क्षतिग्रस्त हो गया है. इससे मुरैठा से मस्सा व मधुबनी जिला के शाहपुर गांव को जोड़ने वाले इस पुल पर खतरा मंडराने लगा है. लोगों का कहना है कि अगर जल्द इसकी मरम्मत नहीं की गयी तो पुल पूरी तरह नदी में समा जायेगा, जिससे आवागमन प्रभावित हो जायेगा. बता दें कि चालू माह की शुरूआत में हुई बारिश के बाद से इलाके में बाढ़ का पानी फैलने लगा है. निचले इलाके के खेतों की फसल डूब गयी है. अल्पकालिक प्रभेद के बीज से अगात धान की खेती करनेवालों की फसल बर्बाद हो रही है, वहीं दीर्घकालिक प्रभेद की फसल भी डूबने के कगार पर अधिकांश स्थानों पर पहुंच गयी है. इस बीच इस प्रोटेक्शन वाल के क्षतिग्रस्त होने से आवागमन बाधित होने का खतरा भी मंडराने लगा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन