Darbhanga News: 28 फरवरी तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी पवन व ज्ञानगंगा एक्सप्रेस

Updated at : 19 Feb 2025 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: 28 फरवरी तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी पवन व ज्ञानगंगा एक्सप्रेस

Darbhanga News:महाकुंभ को लेकर बढ़ी अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने इस इलाके के दो और ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. महाकुंभ को लेकर बढ़ी अप्रत्याशित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने इस इलाके के दो और ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया है. इसके तहत मुंबई जानेवाली पवन एक्सप्रेस तथा पुणे जानेवाली ज्ञानगंगा एक्सप्रेस आगामी 28 फरवरी तक बदले हुए मार्ग से आवागमन करेगी. समस्तीपुर रेल मंडल की ओर से दी गयी सूचना के मुताबिक आगामी 28 फरवरी तक लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई) से खुलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक-जयनगर पवन एक्सप्रेस तथा 27 फरवरी तक जयनगर से खुलने वाली 11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक पवन एक्सप्रेस मानिकपुर-प्रयागराज-औरिहार के बदले मानिकपुर-छिवकी-जीवनाथपुर-वाराणसी- जौनपुर-औरिहार के रास्ते चलायी जायेगी. वहीं 19 एवं 26 फरवरी को पुणे से खुलने वाली 11033 पुणे-दरभंगा ज्ञानगंगा एक्सप्रेस एवं 21 व 28 फरवरी को दरभंगा से खुलने वाली 11034 दरभंगा-पुणे ज्ञानगंगा एक्सप्रेस भी मानिकपुर-प्रयागराज-औरिहार के स्थान पर मानिकपुर -छिवकी-जीवनाथपुर-वाराणसी- जौनपुर-औरिहार के रास्ते चलेगी. सनद रहे कि रेलवे ने नई दिल्ली जानेवाली 12561/12562 स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एवं 15559 दरभंगा-अहमदाबाद अंत्योदय एक्सप्रेस रूट चेंज कर रखा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन