Darbhanga News: जिले के सभी थाना क्षेत्र में दो पालियों में की जा रही गश्ती

Updated at : 16 Jun 2025 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: जिले के सभी थाना क्षेत्र में दो पालियों में की जा रही गश्ती

Darbhanga News:एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने नियमित गश्ती को और बेहतर करने का निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. हाल के दिनों में अपराध की बढ़ी घटनाओं के मद्देनजर एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने नियमित गश्ती को और बेहतर करने का निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिया है. एसएसपी ने सुबह व शाम दो पाली में नियमित रूप से गश्त करने का निर्देश सभी थानाध्यक्ष को दिया है. समय-समय पर पुलिस कप्तान स्वयं सड़क पर उतरकर गश्ती का जायजा ले रहे हैं. तीन दिन पूर्व एसएसपी ने देर शाम गश्ती व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया. बेहतर करने वाले सदर थाना की पुलिस को प्रोत्साहित किया. लापरवाही बरतने वाले कोतवाली व नगर थाना के गश्ती दल पर कार्रवाई की. एसएसपी के औचक निरीक्षण से पुलिस अधिकारियों चाैकस हैं. अभाी सभी थाने की पुलिस सुबह व शाम दो पालियों में वाहन चेकिंग अभियान चला रही है. एसएसपी ने बताया कि विगत 24 घंटे में 33 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. 10.5 लीटर विदेशी व दो लीटर देसी शराब जब्त की गयी है. वाहन जांच व सम्मन से चार लाख 98 हजार पांच सौ रुपये का जुर्माना वसूला गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन