Darbhanga News: जिले में अपार आइडी का हाल खास्ता, मात्र 29.38 फीसदी बच्चों के पास कार्ड

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:छात्र-छात्राओं के लिए अपार कार्ड निर्माण की रफ्तार जिला में कछुए की गति को भी मात दे रही है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. छात्र-छात्राओं के लिए अपार कार्ड निर्माण की रफ्तार जिला में कछुए की गति को भी मात दे रही है. विभाग के स्तर से प्रत्येक छात्र के लिए इसे अनिवार्य किया गया है. जिला स्तर से इसके लिए आये दिन निर्देश जारी किये जाते रहे हैं, बावजूद उपलब्धि 30 प्रतिशत तक भी नहीं पहुंच पायी है. इसके पीछे निचले स्तर पर कर्मियों की लापरवाही के साथ ही खासकर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों के पास आधार कार्ड का नहीं होना है. राज्य स्तर पर इसका खामियाजा जिला लेवल के ऑफिसर को भुगतना पड़ता है. यही वजह है कि जिला शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अख्तियार लिया है. उल्लेखनीय है, सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ अथवा आगे की पढ़ाई के लिए एडमिशन में अपार आइडी कार्ड जरूरी हो गया है. अपार आइडी तैयार करने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है. जिले में चालू शैक्षणिक सत्र में यू-डायस प्राप्त सरकारी एवं निजी विद्यालयों में सात लाख 872 बच्चे नामांकित हैं. इनमें एक लाख,15 हजार 16 बच्चों के पास आधार कार्ड नहीं है. इस वजह से इन बच्चों का अपार आइडी कार्ड अब तक नहीं बन पाया है. इन नामांकित बच्चों का डाटा न तो केंद्र सरकार के यूआइडीएआइ पोर्टल और न ही बिहार सरकार के इ. शिक्षा कोष पोर्टल पर ही अपडेट है. वहीं इन नामांकित बच्चों में 7709 के पास आधार कार्ड तो है परंतु वह त्रुटि पूर्ण है. ऐसे बच्चे अपार आइडी जनरेट कराने को लेकर दुविधा में हैं. इस दिशा में न तो विद्यालय प्रबंधन और न ही शिक्षा विभाग विचार करता नजर आ रहा है. नतीजतन इन बच्चों के अभिभावक शिक्षा विभाग के कार्यालय से लेकर आधार केंद्र तक भटक रहे हैं. नए शैक्षिक सत्र में इन बच्चों का आगामी वर्ग में नामांकन तो दूर नामांकन पंजी से नाम भी कट सकता है. विभाग हुआ सख्त पोर्टल पर अपलोड आंकड़ों के मुताबिक सरकारी एवं सरकार से सहायता प्राप्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के अपार आइडी निर्माण की उपलब्धि जिले में मात्र 29.38 फीसदी ही है. इसे लेकर प्रारंभिक एवं समग्र शिक्षा अभियान संभाग ने सख्त रुख अख्तियार किया है. एसएसए डीपीओ ने बताया कि राज्य स्तरीय ऑनलाइन बैठक में इसको लेकर जिले को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है. अपार आइडी कार्य निर्माण के लिए बीइओ को नोडल पदाधिकारी एवं डीपीएम को सहायक नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है. कम उपस्थिति वाले 10 प्रखंड कम उपलब्धि वाले 10 प्रखंडों के बीइओ एवं डीपीएम, लेखा सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर से इसे लेकर स्पष्टीकरण तलब किया गया है. इनमें केवटी, कुशेश्वरस्थान, बहेड़ी, घनश्यामपुर, दरभंगा नगर, तारडीह, बेनीपुर, मनीगाछी, बिरौल एवं गौड़ाबौराम प्रखंड शामिल हैं. कोट::::::::::::: विद्यालय के प्रत्येक नामांकित बच्चों के लिए अपार आइडी कार्ड अनिवार्य है. इसके बगैर किसी अन्य विद्यालय में बच्चों का न तो नामांकन हो सकता है और न ही किसी सरकारी सुविधा का लाभ ही मिल सकता है. 15 जनवरी तक अपार आइडी जनरेट करने का निर्देश संबंधित विद्यालय प्रधानों को दिया गया है. साथ ही कहा गया है कि अपार आइडी जनरेट के दौरान आने वाली टेक्निकल समस्या का समाधान एसएसए संभाग अंतर्गत संचालित एमआइएस में आकर करा सकते हैं. – संजय कुमार, डीपीओ, एसएसए

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन